लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री को जांच अधिकारी ने पीटा, ऊपर फेंका कांच का गिलास

By भाषा | Updated: September 27, 2019 06:23 IST

60 वर्षीय अब्बासी पर आरोप है कि जब वह पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की कैबिनेट में पेट्रोलियम मंत्री थे तब उन्होंने एलएनजी टर्मिनल के लिए नियमों के खिलाफ जाकर 15 साल का अनुबंध दिया। एनएबी ने यह मामला 2016 बंद कर दिया था, लेकिन 2018 में इस मामले को फिर से खोला गया।

Open in App
ठळक मुद्देअब्बासी के साथ कथित तौर पर बदसलूकी एनएबी के एक अधिकारी ने उनके रिमांड के दौरान की। एनएबी ने यह मामला 2016 बंद कर दिया था, लेकिन 2018 में इस मामले को फिर से खोला गया।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी के साथ देश की भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी के एक अधिकारी ने पूछताछ के दौरान कथित तौर पर बदसलूकी की, जिन्होंने उन पर कांच का गिलास भी फेंका। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया की एक खबर में सामने आयी।

60 वर्षीय अब्बासी पर आरोप है कि जब वह पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की कैबिनेट में पेट्रोलियम मंत्री थे तब उन्होंने एलएनजी टर्मिनल के लिए नियमों के खिलाफ जाकर 15 साल का अनुबंध दिया। एनएबी ने यह मामला 2016 बंद कर दिया था, लेकिन 2018 में इस मामले को फिर से खोला गया।

खबर के मुताबिक, राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) की जांच टीम का एक सदस्य पहले पाकिस्तान मुस्लिम लीग (पीएमएल-एन) के नेता पर चिल्लाया और बाद में उनके साथ कथित तौर पर बदसलूकी की। एजेंसी ने हालांकि इस आरोप से इनकार किया।

अब्बासी के साथ कथित तौर पर बदसलूकी एनएबी के एक अधिकारी ने उनके रिमांड के दौरान की। एनएबी के सूत्रों का हवाला देते हुए, अखबार ने बताया कि यह घटना इस्लामाबाद स्थित एनएबी कार्यालय में अब्बासी के साथ पूछताछ के दौरान हुई।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट