लाइव न्यूज़ :

आर्थिक संकट को लेकर श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने अपनी सरकार को कोसा, मदद के लिए भारत का जताया अभार

By रुस्तम राणा | Updated: April 10, 2022 14:22 IST

रानिल विक्रमसिंघे ने कहा, मुझे लगता है कि भारत ने सबसे ज्यादा मदद की है और वे अभी भी गैर-वित्तीय तरीकों से मदद कर रहे हैं। इसलिए, हमें उनका आभारी होना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकहा- जब हम 2019 में गए तो श्रीलंका के पास प्राथमिक बजट सरप्लस था गोटाबाया सरकार को कोसते हुए कहा- सरकार ने आर्थिक मुद्दों की अनदेखी की

कोलंबो: आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने रविवार को अपने देश की सरकार को कोसा है। उन्होंने गोटाबाया सरकार को अक्षम बताया है और श्रीलंका की मदद के लिए भारत का आभार जताया है। उन्होंने मीडिया एजेंसी एएनआई के हवाले से यह कहा है कि मुझे लगता है कि भारत ने सबसे ज्यादा मदद की है और वे अभी भी गैर-वित्तीय तरीकों से मदद कर रहे हैं। इसलिए, हमें उनका आभारी होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आर्थिक संकट ने राजनीतिक संकट को जन्म दिया है। जो हो रहा है वह देश के लिए आपदा है। 2 साल तक सरकार ने आर्थिक मुद्दों की अनदेखी की। अपनी सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, जब हम 2019 में गए, तो प्राथमिक बजट पर सरप्लस था और कर्ज चुकाने के लिए पैसा था।

उन्होंने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि सरकार के पास इतने संसाधन हैं और अब वे बिल का भुगतान करने के लिए प्रमुख निर्यात कंपनियों से पैसे उधार ले रहे हैं। ईंधन के लिए भारत की क्रेडिट लाइन मई के दूसरे सप्ताह तक समाप्त हो जाएगी और फिर हम गंभीर संकट में पड़ने वाले हैं। 

रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कोलंबो में इस सरकार के तहत कोई भारी चीनी निवेश नहीं। उन्होंने निवेश की मांग की है लेकिन निवेश नहीं आया है। मुझे लगता है कि ऋणों के भुगतान के पुनर्निर्धारण के बारे में चर्चा चल रही है। उन्हें चीनी सरकार से बात करनी चाहिए। दरअसल श्रीलंका पर चीन का भारी कर्जा है। 

टॅग्स :श्रीलंकाRanil Wickremesingheभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट