लाइव न्यूज़ :

पूर्व पीएम इमरान खान पर गलत तरीके से शादी करने का आरोप, कोर्ट ने पत्नी और खिलाड़ी को सुनाई 7 साल की सजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2024 17:49 IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 'गैर-इस्लामी' विवाह मामले में 7 साल की कैद ट्रायल कोर्ट ने सुनाई। इसका फैसला रावलपिंडी की अदियाला जेल की एक निचली अदालत ने सुनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देएक हफ्ते में तीसरी बार कोर्ट ने सुनाई पाकिस्तानी पूर्व पीएम को सजाइससे पहले उन्हें और उनकी पत्नी को 14 साल की कठोरवास की सजी सुनाईदंपति को 10 साल तक किसी भी सार्वजनिक पद पर रहने से रोक दिया गया है

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 'गैर-इस्लामी' विवाह मामले में 7 साल की कैद ट्रायल कोर्ट ने सुनाई। इसका फैसला रावलपिंडी की अदियाला जेल की एक निचली अदालत ने सुनाया है। तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के संस्थापक पर एक हफ्ते में तीसरी बार और उनकी पत्नी पर दूसरी बार इस तरह की सजा का सामना करना पड़ रहा है। जज ने बुशरा बीबी के पूर्व पति खावर मानेका द्वारा दायर याचिका से संबंधित मामले में अदालत का फैसला सुनाया।

बीते बुधवार को जवाबदेही कोर्ट ने भ्रष्टाचार के एक मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बीबी को 14 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। तोशखाना भ्रष्टाचार मामले में, जेल में बंद पीटीआई संस्थापक पर पाकिस्तान के प्रधान मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान मिले महंगे सरकारी उपहारों को अपने पास रखने का आरोप लगाया गया था। दंपति को 10 साल तक किसी भी सार्वजनिक पद पर रहने से रोक दिया गया है और प्रत्येक पर 787 मिलियन रुपए का जुर्माना लगाया गया है। 

मानेका ने पिछले साल नवंबर में एक याचिका दायर कर इमरान के खिलाफ उनकी पत्नी से शादी करने के लिए कानूनी कार्रवाई की मांग की थी, जबकि वह कथित तौर पर इद्दत अवधि पर थी। इद्दत अवधि (तीन महीने) एक प्रतीक्षा अवधि है जिसे एक मुस्लिम महिला को अपने पति की मृत्यु या विवाह के कारण दूर रहती है।

बुशरा बीबी के पूर्व पति मानेका ने याचिका में बताया कि इद्दत अवधि के दौरान गलत तरीके से शादी की है। इसके बाद ही बुशरा बीबी ने उन्हें तालाक दिया। जबकि, उन्होंन ये भी बताया कि इद्दत में न तो निकाह और न ही कोई शादी समारोह को वैधानिक दर्जा दिया जाता है। इस बात की जानकारी जियो न्यूज ने उनकी याचिका के बारे में जानकारी देते हुए बताई।

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानPTI
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत