लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर लगा मुफ्त में तोशाखाने से उपहार ले जाने का आरोप

By भाषा | Updated: August 8, 2022 17:53 IST

पाकिस्तान के कानून के अनुसार, किसी विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से प्राप्त कोई भी उपहार सरकारी तोशाखाने में रखा जाना चाहिए। कानून के अनुसार, अगर राष्ट्राध्यक्ष इन उपहारों को अपने पास रखना चाहते हैं तो उन्हें उसकी कीमत के बराबर राशि का भुगतान करना होता है।

Open in App
ठळक मुद्देतोशाखाना विवाद के संबंध में पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग के समक्ष दाखिल याचिका के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री ने इनमें से कुछ ही उपहारों के लिए भुगतान किया।कानून के अनुसार, ये उपहार या तो तोशाखाने में जमा रहते हैं या नीलाम किए जा सकते हैं और इसके माध्यम से अर्जित धन को राष्ट्रीय खजाने में जमा किया जाना होता है। निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में खान को नोटिस जारी करते हुए उन्हें 18 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया था।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सत्तारूढ़ गठबंधन ने आरोप लगाया है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से मिले अधिकतर उपहार मुफ्त में तोशाखाने से अपने साथ ले गए हैं। जियो टीवी की खबर के मुताबिक, तोशाखाना विवाद के संबंध में पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग के समक्ष दाखिल याचिका के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री ने इनमें से कुछ ही उपहारों के लिए भुगतान किया।

पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) की ओर से दाखिल याचिका में दावा किया गया है कि क्रिकेटर से नेता बने खान तोशाखाने से ज्यादातर सामान बिना भुगतान किए अपने साथ ले गए। याचिका के अनुसार, उन्होंने कथित तौर पर अपने साथ ले जाए गए उपहारों के बारे में खुलासा नहीं किया और अपने बयानों में इस संबंध में जानकारी छुपाई।

पाकिस्तान के कानून के अनुसार, किसी विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से प्राप्त कोई भी उपहार सरकारी तोशाखाने में रखा जाना चाहिए। कानून के अनुसार, अगर राष्ट्राध्यक्ष इन उपहारों को अपने पास रखना चाहते हैं तो उन्हें उसकी कीमत के बराबर राशि का भुगतान करना होता है। कीमत का फैसला नीलामी के जरिये किया जाता है।

कानून के अनुसार, ये उपहार या तो तोशाखाने में जमा रहते हैं या नीलाम किए जा सकते हैं और इसके माध्यम से अर्जित धन को राष्ट्रीय खजाने में जमा किया जाना होता है। निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में खान को नोटिस जारी करते हुए उन्हें 18 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया था।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल