लाइव न्यूज़ :

कंबोडिया में पूर्व खमेर रूज अधिकारी ने किया नरसंहार मामले में फैसले के विरूद्ध अपील

By भाषा | Updated: August 16, 2021 21:21 IST

Open in App

नोम पेन्ह, 16 अगस्त (एपी) कंबोडिया के नृशंस खमेर रूज शासन के एक प्रमुख आखिरी जीवित नेता ने नरसंहार के आरोपो में उन्हें दोषी ठहराने के फैसले को पलटने के वास्ते एक दीर्घकालिक न्यायाधिकरण को राजी करने के प्रयास के तहत सोमवार को अपनी अपील शुरू की। खीयू सम्फान (90) खमेर रूज शासन में पूर्व राष्ट्राध्यक्ष रह चुके हैं। यह चरमपंथी कम्युनिस्ट शासन देश में 1975 से 1979 तक रहा था और वह करीब 17 लाख लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार रहा। उनसे जुड़े बचाव पक्ष की टीम उन्हें नरसंहार, मानवता के विरूद्ध अपराध एवं युद्ध अपराध में 2018 में दोषी ठहराने के फैसले को पलटने की कोशिश में जुटी है जिसके लिए वह सबूतों पर सवाल उठा रही है एवं प्रक्रियागत गलतियों का हवाला दे रही है। प्रेक्षकों का कहना है कि इस बात की संभावना नहीं है कि फैसला पलटेगा और यदि ऐसा हो जाता तो भी पूर्व नेता बड़ी संख्या में लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने एवं उनकी गुम हो जाने को लेकर मानवता के विरूद्ध अपराध में 2014 में दोषी ठहराये जाने के बाद उम्रकैद की सजा काटेंगे। उस सजा पर 2016 में अपील पर मुहर लगायी गयी थी। न्यायाधिकरण के प्रवक्ता नेथ फीकत्रा ने कहा, ‘‘ अपील सुनवाई कंबोडियाई पीड़ितों एवं आरोपियों दोनों पक्षों के लिए अहम है।’’ उनके अनुसार वैसे अगले साल तक फैसला नहीं आयेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलस्पेन ने विश्व कप क्वालीफायर में जॉर्जिया को हराया

विश्वजलवायु परिवर्तन : न्यूजीलैंड में इस वर्ष सबसे ज्यादा गर्म रहा सर्दियों का मौसम

विश्वतालिबान ने पंजशीर पर नियंत्रण का किया दावा

विश्वअमेरिका के फ्लोरिडा में बंदूकधारी ने की चार लोगों की हत्या, प्रेमिका से कहा- गॉड से होती है बातचीत

अन्य खेलविश्व कप दक्षिण अमेरिका क्वालीफायर : उरूग्वे जीता, कोलंबिया ने ड्रॉ खेला

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल