लाइव न्यूज़ :

कोलंबिया के पूर्व राष्ट्रपति अल्वारो उरीबे 12 साल के लिए नजरबंद, रिश्वत लेने का लगा आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2025 09:40 IST

Colombia: सजा सुनाए जाने के बाद उरीबे ने कहा कि वह इस सजा के खिलाफ अपील करेंगे।

Open in App

Colombia:  कोलंबिया के पूर्व राष्ट्रपति अल्वारो उरीबे को शुक्रवार को गवाहों को प्रभावित करने और रिश्वत लेने के एक मामले में 12 साल की नजरबंद की सजा सुनाई गई है। सजा सुनाए जाने के बाद उरीबे ने कहा कि वह इस सजा के खिलाफ अपील करेंगे। यह सजा लगभग छह महीने से जारी रहे मुक़दमे के बाद सुनाई गई है और सुनवाई के दौरान अभियोजकों ने सबूत पेश किए कि उरीबे ने उन गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश की थी जिन्होंने उन पर 1990 के दशक में एक अर्धसैनिक समूह से संबंध रखने का आरोप लगाया था।

उरीबे ने हालांकि कोई भी कानून के विरुद्ध काम करने से इनकार किया और कहा कि यह सजा राजनीति से प्रेरित है। उनके वकील ने अदालत से अनुरोध किया था कि उरीबे को फैसले के खिलाफ अपील करने तक रिहा रहने दिया जाए। न्यायाधीश सैंड्रा हेरेडिया ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने बचाव पक्ष के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया क्योंकि पूर्व राष्ट्रपति सजा से बचने के लिए देश से भाग सकते हैं।

न्यायाधीश हेरेडिया ने पूर्व राष्ट्रपति पर आठ साल के लिए किसी भी सार्वजनिक पद पर आसीन होने पर प्रतिबंध लगाया और उन पर लगभग 776,000 डॉलर का जुर्माना भी लगाया। पूर्व राष्ट्रपति ने 2002 से 2010 तक अमेरिका के समर्थन से देश में शासन किया था। कोलंबिया में उनकी छवि एक ध्रुवीकरणकारी व्यक्ति की है।

कुछ लोग उन्हें देश को एक असफल राष्ट्र बनने से बचाने का श्रेय देते हैं, जबकि कुछ लोग उन्हें 90 के दशक में मानवाधिकारों के उल्लंघन और अर्धसैनिक समूहों की शुरुआत से जोड़ते हैं। 

टॅग्स :ColombiaSouth Africaक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!