लाइव न्यूज़ :

पूर्व ब्रिटिश कमांडर ने आगाह किया कि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों पर कब्जा कर सकता है तालिबान

By भाषा | Updated: August 16, 2021 23:51 IST

Open in App

ब्रिटेन की सेना के एक पूर्व कमांडर ने सोमवार को दावा किया कि तालिबान बिना पाकिस्तान के समर्थन के अपना अभियान जारी नहीं रख सकता था, या अफगानिस्तान में जीत हासिल नहीं कर सकता था। पूर्व कमांडर ने इस बात को लेकर भी चिंता जताई कि जिहादी तत्व पाकिस्तान में परमाणु हथियारों पर नियंत्रण हासिल कर रहे हैं। यरुशलम स्थित गैर लाभकारी संगठन ‘मीडिया सेंट्रल’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में ब्रिटिश सेना के पूर्व कमांडर कर्नल रिचर्ड केम्प ने कहा, “ पाकिस्तान ने तालिबान को बनाया, तालिबान को पैसा दिया और तालिबान को समर्थन दिया।” केम्प ने अफगानिस्तान और इराक समेत दुनिया के संकटग्रस्त क्षेत्रों में सैनिकों की अगुवाई की है। केम्प ने कहा, “ तालिबान पाकिस्तान के बिना 20 साल तक कायम नहीं रह सकता था, या अपना अभियान नहीं चला सकता था, जिससे उसने जीत हासिल की है।” उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान के पड़ोस में ही जिहादी राज्य का कायम होना उसके लिए भी बड़ा खतरा होगा। ब्रिटिश सेना के पूर्व कमांडर ने कहा, “ अफगानिस्तान में अभियान के दौरान या तालिबान की जीत के खतरे के बाद हमने जिन सबसे बड़े खतरों पर विचार किया, उनमें पाकिस्तान में कुछ परमाणु हथियार केंद्रों पर उसके नियंत्रण की आशंका या उनतक पहुंच स्थापित हो पाना शामिल है।” उन्होंने ईरान, चीन और रूस पर भी तालिबान को समर्थन देने का आरोप लगाया जबकि भारत को क्षेत्र में एक ऐसा संभावित देश बताया, जो अफगानिस्तान में रचनात्मक भूमिका निभा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत