लाइव न्यूज़ :

स्वदेश लौटने से पहले पूर्व राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से की मुलाकात, भारत के विदेश सचिव के तौर पर संभालेंगे नयी जिम्मेदारी

By भाषा | Updated: January 13, 2020 11:48 IST

ऐसा संभवत: पहली बार है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने निवर्तमान भारतीय राजदूत से मुलाकात की। विशेषज्ञों का कहना है कि यह इस बात को दर्शाता है कि ट्रम्प भारत एवं अमेरिका के संबंधों को कितना महत्व देते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देश्रृंगला (57) भारत के 33वें विदेश सचिव के तौर पर नयी जिम्मेदारी संभालने के लिए रविवार को वाशिंगटन से रवाना हो गए।वह 29 जनवरी को अपना कार्यभार संभालेंगे।

अमेरिका में भारत के निवर्तमान राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने स्वदेश लौटने से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से ओवल हाउस में मुलाकात की और भारत एवं अमेरिका के संबंधों को मजबूत करने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। ऐसा संभवत: पहली बार है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने निवर्तमान भारतीय राजदूत से मुलाकात की। विशेषज्ञों का कहना है कि यह इस बात को दर्शाता है कि ट्रम्प भारत एवं अमेरिका के संबंधों को कितना महत्व देते हैं।

वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘ भारत के विदेश सचिव के तौर पर कार्यभार संभालने के लिए नयी दिल्ली रवाना होने से पहले राजदूत हर्ष श्रृंगला ने व्हाइट हाउस के ओवल हाउस में ट्रम्प से मुलाकात की और भारत एवं अमेरिका के कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने में उनके सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया।’’

श्रृंगला (57) भारत के 33वें विदेश सचिव के तौर पर नयी जिम्मेदारी संभालने के लिए रविवार को वाशिंगटन से रवाना हो गए। वह 29 जनवरी को अपना कार्यभार संभालेंगे। डलास अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से दुबई जाने वाले अमीरात विमान में सवार होने से पहले श्रृंगला ने ट्वीट किया था, ‘‘ अंतिम अलविदा।’’

उन्होंने साथ ही एक तस्वीर भी साझा कि थी, जिसमें वह उनके आधिकारिक आवास इंडिया हाउस के लॉन में खड़े नजर आ रहे थे। अमेरिका में भारत के उप राजदूत अमित कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ महत्वूपर्ण पद संभालने के लिए नयी दिल्ली जाने वाले राजदूत श्रृंगला को शुभ यात्रा और शुभकामनाएं । भारत और अमेरिका के बीच कूटनीतिक साझेदारी को बढ़ाने और मजबूत करने के लिए पिछले कुछ महीनों में साथ मिलकर काम करने का मौका मिलना सौभाग्य की बात है।’’ न्यूयॉर्क में भारतीय महावाणिज्यदूत संदीप चक्रवर्ती ने ट्वीट किया, ‘‘वाशिंगटन में आज शाम कुछ खट्टे-मीठे पल। राजदूत श्रृंगला अमेरिका से जा रहे हैं लेकिन वह भारत से हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।’’ श्रृंगला विदेश सेवा के 1984 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने करीब एक साल तक अमेरिका में भारतीय राजदूत के तौर पर सफलतापूर्वक जिम्मेदारी निभाई। भाषा निहारिका मानसी मानसी

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा