लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन के बीच अमेरिका ने उठाया बड़ा कदम, कहा- फंसे विदेशी छात्र काम करने की मंजूरी के लिये कर सकते हैं आवेदन

By भाषा | Updated: April 15, 2020 17:38 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) की गिरफ्त में आ चुके अमेरिका ने भारत समेत कई देशों के फंसे स्टूडेंट्स को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। अमेरिका का कहना है कि कोविड-19 के कारण आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे विदेशी स्टूडेंट्स कैंपस के बाहर काम करने के लिये मंजूरी को लेकर आवेदन कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूएससीआईएस ने समर्थन के स्रोत की वित्तीय स्थिति में अचानक से बदलाव के साथ चिकित्सा बिल के भी अप्रत्याशित हालात की श्रेणी में रखा है।अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए 13 मार्च को सामाजिक दूरी के उपायों की घोषणा की गयी।

वॉशिंगटन: अमेरिका में कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के कारण आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे भारत समेत कई देशों के फंसे छात्र कैंपस के बाहर काम करने के लिये मंजूरी को लेकर आवेदन कर सकते हैं। अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) की इस घोषणा से उन लाखों अंतरराष्ट्रीय छात्रों को राहत मिलेगी जो पिछले कुछ सप्ताह से कठिन हालात का सामना कर रहे हैं। 

यूएससीआईएस ने एक बयान में कहा, 'अगर आप अप्रत्याशित परिस्थिति के कारण आर्थिक कठिनाइयों का सामाना कर रहे हैं, जो आपके नियंत्रण में नहीं है, आप कैंपस के बाहर काम करने की मंजूरी को लेकर आग्रह पत्र दे सकते हैं।' इसके लिये कुछ नियामकीय जरूरतों को पूरा करना जरूरी है।

बयान के अनुसार सभी आवेदनों पर मामला-दर मामला आधार पर विचार किया जाएगा। अप्रत्यशित मामलों में वित्तीय सहायता या कैंपस के भीतर काम नहीं मिलना, मुद्रा की विनिमय दर में उल्लेखनीय उतार-चढ़ाव और ट्यूशन या रहन-सहन की लागत में जरूरत से ज्यादा वृद्धि आदि शामिल हैं।

यूएससीआईएस ने समर्थन के स्रोत की वित्तीय स्थिति में अचानक से बदलाव के साथ चिकित्सा बिल के भी अप्रत्याशित हालात की श्रेणी में रखा है। अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए 13 मार्च को सामाजिक दूरी के उपायों की घोषणा की गयी। इसके तहत शिक्षण संस्थान बंद करने की घोषणा की गयी। इसके कारण भारत समेत विभिन्न देशों के अंतरराष्ट्रीय छात्र फंसे हुए हैं और कई मामलों में वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं। छात्रों से शेष शैक्षणिक सत्र के लिये छात्रावास खाली करने को कहा गया है। 

शैक्षणिक सत्र अगस्त में शुरू होने की संभावना है। एक अनुमान के अनुसार अमेरिका में 250,000 भारतीय छात्र हैं। उनमें से कई 22 मार्च से भारत के हवाईअड्डों को बंद करने से पहले स्वदेश लौट आये। हालांकि अभी सैकड़ों छात्र फंसे हुए हैं और उनमें से कइयों के पास पैसे न के बराबर हैं। भारतीय-अमेरिकी होटल मालिक उनकी मदद के लिये आगे आयें हैं और कई मामलों में उन्हें मुफ्त में रहने तथा खाने की पेशकश की गयी है। 

यूएसआईसीएस ने कहा कि कैंपस से बाहर काम करने की मंजूरी के लिये उन्हें अपने आवेदन पर संस्थान के संबंधित हस्ताक्षर लेने होंगे। इस मंजूरी के बाद उन्हें अमेरिका में कहीं भी काम करने की अनुमति होगी। सामान्य परिस्थितियों में अंतरराष्ट्रीय छात्रों को विश्वविद्यालय परिसर में काम करने की अनुमति होती है। वह भी सीमित घंटों के लिये।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकानौकरीडोनाल्ड ट्रम्पएच-1बी वीजादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल