लाइव न्यूज़ :

अमेरिका दौरे पर न्यूयॉर्क पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर

By भाषा | Updated: May 24, 2021 10:56 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, 24 मई विदेश मंत्री एस जयशंकर रविवार को अमेरिका के दौरे पर पहुंचे। भारत के इस साल जनवरी माह में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य बनने के बाद विदेश मंत्री का अमेरिका का यह पहला दौरा है। जयशंकर इस दौरान संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस तथा अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात करेंगे।

विदेश मंत्री मंगलवार की सुबह संरा महासचिव से मुलाकात करेंगे और उसके बाद वॉशिंगटन डीजी जाएंगे जहां वह ब्लिंकन से मुलाकात करेंगे।

जनवरी में राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यभार संभालने के बाद भारत के किसी वरिष्ठ मंत्री का अमेरिका का यह पहला दौरा है।

संरा में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने रविवार की रात को ट्वीट किया, ‘‘एक जनवरी 2021 को भारत के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शामिल होने के बाद डॉ. एस जयशंकर के न्यूयॉर्क आगमन पर उनका स्वागत करता हूं। ’’

जयशंकर के दौरे का समापन 28 मई को होगा। वह इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों को देख रहे कैबिनेट सदस्यों तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

भारत के विदेश मंत्रालय ने 21 मई को बताया था कि विदेश मंत्री की यात्रा के दौरान उनका, भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक एवं कोविड-19 महामारी से जुड़े सहयोग को लेकर कारोबारी मंचों से संवाद का कार्यक्रम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें