लाइव न्यूज़ :

रूसी अदालत ने पहली बार व्हाट्सएप पर लगाया भारी जुर्माना, इस कारण लगा 30 लाख रुपए का फाइन, जानें

By आजाद खान | Updated: June 2, 2023 12:20 IST

बता दें कि इससे पहले भी व्हाट्सएप ने अपने प्लेफॉर्म से प्रतिबंधित जानकारी को नहीं हटाई थी लेकिन उस समय उस पर कोई भी जुर्माना नहीं हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देएक रिपोर्ट के अनुसार, रूसी कोर्ट ने व्हाट्सएप पर भारी जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने बैन कंटेंट न हटाने के कारण व्हाट्सएप पर 30 लाख का जुर्माना लगाया है। बताया जा रहा है कि यह पहली बार है जब रूस में व्हाट्सएप पर जुर्माना लगा है।

मास्को:  एक रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टैंट मैसेंजर सेवा व्हाट्सएप पर रूस ने जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना बैन कंटेंट को नहीं हटाने को लेकर लगाया गया है। बताया जा रहा है कि यह पहली बार है जब व्हाट्सएप को इतना भारी जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले पिछले साल व्हाट्सएप की मूल कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक को रूस में बैन भी कर दिया गया था। 

बता दें कि रूस में व्हाट्सएप काफी लोकप्रिय है और इससे पहले इस भी यहां व्हाट्सएप प्रतिबंधित जानकारी को हटाने को फेल हो गया था। लेकिन उस समय उसे कोई जुर्माना नहीं लगाया गया था और लेकिन इस जिस तरीके से उसे जुर्माना लगाया गया है इससे उस पर सवाल खड़ा होता है। 

क्या है पूरा मामला

रायटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक रूसी अदालत ने गुरुवार को फैसला सुनाते हुए व्हाट्सएप पर भारी जुर्माना लगाया है। रूस द्वारा जिन कंटेंट को बैन करने को कहा गया था उसे बैन नहीं करने पर व्हाट्सएप को एक रूसी अदालत ने  3 मिलियन रूबल यानी 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। बता दें कि मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक की अन्य सेवाएं जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम अब भी रूस में बैन है। 

गौर करने वाली बात यह है कि जब रूस यूक्रेन पर हमला किया है तब से वह विवाद वाले कंटेंट पर लगाम लगाने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए वह समय-समय पर दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों पर शिकंजा कसता रहता है। 

बैन दवा से जुड़े कंटेंट न हटाने पर लगा है जुर्माना-रिपोर्ट

RIA समाचार एजेंसी की अगर माने तो व्हाट्सएप पर इसलिए जुर्माना लगाया गया है क्योंकि इस इंस्टैंट मैसेंजर सेवा ने अपने प्लेटफॉर्म से Lyrica दवा से जुड़ी जानकारी हटाने से मना कर दिया था। बता दें कि इस दवा की बिक्री और निर्माण पर रूस में बैन लगा हुआ है। हालांकि यह अभी भी साफ नहीं हुआ है कि आखिर किस कारण व्हाट्सएप पर यह जुर्माना लगा है क्योंकि इस मामले में अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।  

टॅग्स :रूसव्हाट्सऐपकोर्टफेसबुकइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत