रूसी विश्वविद्यालय में गोलीबारी में पांच की मौत, कई घायल

By भाषा | Published: September 20, 2021 01:51 PM2021-09-20T13:51:33+5:302021-09-20T13:51:33+5:30

Five killed, many injured in shooting at Russian university | रूसी विश्वविद्यालय में गोलीबारी में पांच की मौत, कई घायल

रूसी विश्वविद्यालय में गोलीबारी में पांच की मौत, कई घायल

मास्को, 20 सितंबर (एपी) रूस के पर्म शहर के एक विश्वविद्यालय में सोमवार सुबह एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। रूसी जांच समिति ने यह जानकारी दी।

पर्म क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 14 लोग घायल हुए हैं। घायलों को लेकर आ रहे अलग-अलग आंकड़ों का फिलहाल मिलान नहीं हो सका है।

पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी प्रेस सर्विस के अनुसार, अज्ञात अपराधी ने एक गैर-घातक बंदूक का इस्तेमाल किया। विश्वविद्यालय के छात्रों और कर्मचारियों ने खुद को कमरों में बंद कर लिया, और विश्वविद्यालय ने उन लोगों से परिसर छोड़ने का आग्रह किया जो ऐसा करने की स्थिति में थे।

रूस के गृह मंत्रालय ने बताया कि बंदूकधारी को बाद में हिरासत में ले लिया गया। घटना के बाद जांच समिति ने हत्या की जांच शुरू कर दी है।

सरकारी तास समाचार एजेंसी ने एक अनाम कानूनी स्रोत का हवाला देते हुए कहा कि कुछ छात्र एक इमारत की खिड़कियों से बाहर कूद गए। क्षेत्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक घायलों को गोलीबारी और इमारत से भागने की कोशिश में चोटें आई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Five killed, many injured in shooting at Russian university

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे