लाइव न्यूज़ :

अमेरिका चुनावः अब तक पांच करोड़ 87 लाख लोगों ने किया मतदान, परिणाम में हो सकती है देरी

By भाषा | Updated: October 26, 2020 11:52 IST

अमेरिका के एडिसन रिसर्च और कैटलिस्ट के सर्वेक्षणों के आंकड़ों के हवाले से बताया है कि सर्वेक्षण का हिस्सा रहे 50 राज्यों और वाशिंगटन डीसी में अब तक 5 करोड़ 87 लाख लोगों ने मतदान किया है और मतदान के लिए अभी नौ दिन बाकी है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में अब तक पांच करोड़ 87 लाख से ज्यादा लोग मतदान कर चुके हैं। यह संख्या 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के शुरुआती मतदान से ज्यादा है।

न्यूयॉर्कः अमेरिका में 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में अब तक पांच करोड़ 87 लाख से ज्यादा लोग मतदान कर चुके हैं और यह संख्या 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के शुरुआती मतदान से ज्यादा है। लेकिन मेल के जरिए मतदान की अप्रत्याशित संख्या ने परिणाम जारी होने में विलंब की संभावनाएं बढ़ा दी हैं क्योंकि मतों की गिनती तीन नवंबर से ज्यादा समय तक खिंच सकती हैं।

सीएनएन ने अपनी एक रिपोर्ट में अमेरिका के एडिसन रिसर्च और कैटलिस्ट के सर्वेक्षणों के आंकड़ों के हवाले से बताया है कि सर्वेक्षण का हिस्सा रहे 50 राज्यों और वाशिंगटन डीसी में अब तक 5 करोड़ 87 लाख लोगों ने मतदान किया है और मतदान के लिए अभी नौ दिन बाकी है।

आंकड़े में बताया गया है कि 2016 में इस अवधि में पांच करोड़ 83 लाख लोगों ने मतदान किया था। उस साल राष्ट्रपति चुनाव के लिए जो कुल मतदान हुआ था उसमें से 42 फीसदी शुरुआती मतदान था। वहीं सीएनएन की एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि मेल के जरिए अप्रत्याशित संख्या में मतदान के बाद भी ऐसी संभावना है कि चुनाव परिणाम की अंतिम घोषणा तीन नवंबर रात तक भी न हो पाए।

सीएनएन ने मीडिया विशेषज्ञों के हवाले से बताया है कि वोटों की गिनती तीन नवंबर रात से भी ज्यादा समय ‘अगली सुबह या फिर अगले दोपहर तक या उससे भी ज्यादा समय तक खिंच सकती है।’ वहीं टेक्सास में 13 अक्टूबर से अब तक बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान किया है और विशेषज्ञों का अनुमान है कि मतों की संख्या के मामले में राज्य में इस शताब्दी में यहां हुआ मतदान अब तक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकता है।

ऐसा कहा जा रहा है कि अब तक जो पांच करोड़ 87 लाख लोगों ने मतदान किया है, इनमें से 54 फीसद मतदान बेहद कड़े मुकाबले वाले राज्यों में हुआ है। 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट