लाइव न्यूज़ :

दुनिया को दिखाई दिये पहले ब्लैक होल को दिया गया ये नाम, इसी हफ्ते सामने आई थी तस्वीर

By विनीत कुमार | Updated: April 13, 2019 12:07 IST

'पोवेही' की तस्वीर अंतरिक्ष विज्ञान में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इवेंट हॉरिजन टेलिस्कोप प्रोजोक्ट के जरिये इसकी तस्वीर खींचने की कोशिश में 200 से ज्यादा वैज्ञानिक जुटे थे।

Open in App

दुनिया के सामने तस्वीरों के जरिये सामने आए पहले ब्लैक होल को 'पोवेही' (Powehi) नाम दिया गया है। हवाई के प्रोफेसर लैरी किमुरा ने यह नाम दिया है। लैरी भी उन्हीं वैज्ञानिकों की टीम में शामिल थे जो ब्लैक होल की तस्वीर लेने के प्रोजेक्ट में जुटी थी। इस 'ब्लैक होल' की तस्वीर को इसी हफ्ते बुधवार को सार्वजनिक किया गया था। यह 'ब्लैक होल' एक मैसियर-87 नाम के आकाशगंगा के मध्य में स्थित है और करीब 5.4 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर है।

अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन के अनुसार दरअसल, 'पोवेही' हवाई का एक मुहावरा है जिसका जिक्र 'कुमुलिपो' में मिलता है। 'कुमुलिपो' एक तरह का 18वीं सदी का धार्मिक गीत है जिसमें सृजन की एक कहानी का उल्लेख है। इस धार्मिक गीत के दो शब्द 'पो' और 'वेही' का इसमें इस्तेमाल किया गया है। 'पो' का मतलब 'एक अंधेरा स्रोत' है जो कभी भी खत्म नहीं होने वाला सृजन है जबकि 'वेही' सृजन के कई तरीकों में से एक है जिसका जिक्र इस गीत में किया गया है।

इस ब्लैक होले के नाम रखे जाने पर यूनिवर्सिटी ऑफ हवाई के प्रोफेसर किमुरा ने कहा, 'एक हवाई नागरिक होने के तौर पर यह शानदार है कि हम इससे अपने जुड़ाव को स्थापित कर सके। हमने कुमुलिपो में मौजूद 2102 लाइनों से इसे जोड़ा और अपनी प्रचीन परंपरा को सामने लाने में कामयाब रहे।'

बता दें कि 'पोवेही' की तस्वीर अंतरिक्ष विज्ञान में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इवेंट हॉरिजन टेलिस्कोप प्रोजोक्ट के जरिये इसकी तस्वीर खींचने की कोशिश में 200 से ज्यादा वैज्ञानिक जुटे थे। इस परियोजना को करीब एक दशक पहले शुरू किया गया था। इसे दुनिया भर में आठ दूरबीनों के नेटवर्क द्वारा खींचा गया है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल