लाइव न्यूज़ :

न्यू जर्सी की शीर्ष अदालत में न्यायाधीश बनेंगी पहली अश्वेत महिला

By भाषा | Updated: August 28, 2020 14:30 IST

सीनेट अध्यक्ष एवं डेमोक्रेट स्टीव स्वीनी ने कहा, “पियरे लुई न्यू जर्सी की सफल व्यक्तित्व हैं जो देश के सबसे विविध राज्य की शीर्ष अदालत में और विविधता लाएंगी।”

Open in App
ठळक मुद्देपियरे लुई कानून पढ़ने वाली अपनी परिवार की पहली सदस्य हैंडेमोक्रेटिक गवर्नर फिल मर्फी ने न्यायमूर्ति वाल्टर टिंपोने की जगह लेने के लिए जून में नामित किया था।

न्यू जर्सी राज्य की सीनेट ने पहली अश्वेत महिला को उच्चतम न्यायालय में बतौर न्यायाधीश नामित किए जाने की बृहस्पतिवार को पुष्टि की। फेबियाना पियरे-लुई, 69 वर्षीय निजी वकील हैं और पूर्व संघीय अभियोजक रही हैं। उन्हें डेमोक्रेटिक गवर्नर फिल मर्फी ने न्यायमूर्ति वाल्टर टिंपोने की जगह लेने के लिए जून में नामित किया था। उन्हें 2016 में अदालत में पूर्व रिपब्लिकन गवर्नर क्रिस क्रिस्टी ने नामित किया था और वह इस साल के अंत में 70 वर्ष की अनिवार्य सेवानिवृत्ति की आयु पूरी कर लेंगी।

सीनेट अध्यक्ष एवं डेमोक्रेट स्टीव स्वीनी ने कहा, “पियरे लुई न्यू जर्सी की सफल व्यक्तित्व हैं जो देश के सबसे विविध राज्य की शीर्ष अदालत में और विविधता लाएंगी।” वह शीर्ष अदालत के लिए मर्फी की पहली पसंद हैं। हैती आव्रजकों की बेटी, पियरे लुई कानून पढ़ने वाली अपनी परिवार की पहली सदस्य हैं। मर्फी के साथ जून में ट्रेंटन में एक कार्यक्रम में अपने जीवन में अपने परिवार के बारे में बात करते हुए वह भावुक हो गईं थीं।

उन्होंने कहा, “कई साल पहले, मेरे परिजन हैती से अमरिका आए थे जिनके पास कपड़ों और दिल में अमेरिकी सपनों से ज्यादा कुछ नहीं था। मुझे लगता है कि उन्होंने अपने सपने से ज्यादा पा लिया क्योंकि मेरा जीवन निश्चित तौर पर उस व्यक्ति के पारपंरिक जीवन पथ का प्रतिनिधित्व नहीं करता जिसे एक दिन न्यू जर्सी की शीर्ष अदालत के लिए नामित किया जाएगा।” 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा