लाइव न्यूज़ :

भारत से भेजी गई कोविड-19 टीके की पहली खेप बांग्लादेश पहुंची

By भाषा | Updated: January 25, 2021 17:11 IST

Open in App

(अनिसुर रहमान)

ढाका, 25 दिसंबर भारत द्वारा खरीद समझौते के तहत भेजी गई कोविड-19 से बचाव के टीके कोविशील्ड की पांच लाख खुराक की पहली खेप सोमवार को बांग्लादेश पहुंची।

यह खेप भारत द्वारा बांग्लादेश को टीके की 20 लाख खुराक उपहार में भेजने के चार दिन बाद पहुंची है।

एयर इंडिया का विशेष विमान ऑक्स्फोर्ड-एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) द्वारा सह उत्पादित कोविड टीके की खुराक लेकर सुबह हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचा। शुरुआत में टीकों को निजी बेक्सीमको फार्मास्युटिकल लिमिटेड के गोदाम में रखा गया जहां से पूरे देश में वितरण की योजना है।

बांग्लादेश ने अब तक निजी बेक्सीमको फार्मास्युटिकल के जरिये त्रिपक्षीय समझौते के तहत एसआईआई से टीके की तीन करोड़ खुराक खरीदी है।

हवाई अड्डे पर टीके की खेप आने के बाद बेक्सीमको फार्मा के प्रबंध निदेशक नजमुल हसन ने पत्रकारों को बताया कि टीके की खुराक को ढाका के बाहरी इलाके टोंगी स्थित कंपनी के गोदामों में विशेष फ्रीजर वाहनों के जरिये पहुंचाया जा रहा है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि सरकारी विशेषज्ञ टीके के नमूनों की जांच यह देखने के लिए करेंगे कि तापमान में उतरा-चढ़ाव से उनके प्रभाव में कोई अंतर तो नहीं आया।

स्वास्थ्य मंत्री जाहिद मलिक ने बताया कि आने वाले महीनों में बांग्लादेश को भारत से हर महीने कोविड-19 टीके की 50 लाख खुराक मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि बांग्लादेश फरवरी के शुरुआत में टीकों का राष्ट्रव्यापी वितरण शुरू कर देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक