लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण अभियान के दौरान गोलीबारी, दो पुलिसकर्मियों की मौत

By भाषा | Updated: June 9, 2021 17:27 IST

Open in App

पेशावर, नौ जून उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनखवा प्रांत में पोलियो के खिलाफ चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के दौरान बुधवार को कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

खैबर पख्तूनखवा प्रांत के पुलिस उपाधीक्षक शाहबाज ने बताया कि प्रांत के मर्दन जिले के रुस्तम गांव में टीकाकरण अभियान संपन्न कराने के बाद वापस अपने घर की ओर लौट रहे पुलिसकर्मियों पर कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी है। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी करने के बाद दोषियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री महमूद खान ने इस हमले की निंदा करते हुए मारे गए पुलिसकर्मियों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। अफगानिस्तान और नाइजीरिया के अलावा पाकिस्तान तीसरा ऐसा देश है जहां पोलियो के कुछ मामले अब भी हैं।

गौरतलब है कि हाल के वर्षों में कट्टरपंथियों द्वारा टीकाकरण अभियान में शामिल टीमों को निशाना बनाए जाने से पाकिस्तान में इस बीमारी के उन्मूलन के प्रयास गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल