लाइव न्यूज़ :

कैलिफोर्निया में आग का प्रकोप, डर के साये में जी रहे निवासी

By भाषा | Updated: August 8, 2021 09:59 IST

Open in App

ग्रीनविले, आठ अगस्त (एपी) अमेरिका के इस राज्य में लगी भयावह ‘डिक्सी’ आग के कारण निवासियों के मन में भय है, क्योंकि हजारों घरों के जलकर राख हो जाने का खतरा मंडरा रहा है।

तेज हवाओं और बेहद शुष्क वनस्पति के कारण भड़की आग राज्य के इतिहास में सबसे बड़ी आग का रूप लेने जा रही है।

चार साल से बेघर रही केसिया स्टडबेकर बमुश्किल अपने हालातों से उबर पाईं थी कि इस आग में फिर से सबकुछ बर्बाद होने का खतरा पैदा हो गया है।

स्टडबेकर ने कहा, “हमें पता था कि पर्याप्त बारिश नहीं हुई है और आग लग सकती है लेकिन हमने इस तरह की भयावहता की कल्पना नहीं की थी।”

बुधवार और बृहस्पतिवार को इस आग ने ग्रीनविले के अधिकांश हिस्से को जला दिया था। इसने 370 घरों और ढांचों को अपनी जद में ले लिया और उत्तरी सियेरा नेवादा में करीब 14,000 इमारतों पर इसकी चपेट में आने का खतरा मंडरा रहा है। न्यूयॉर्क सिटी के आकार से बड़ा हिस्सा इसकी जद में आ चुका है।

कैलिफोर्निया के वन एवं अग्नि सुरक्षा विभाग के मुताबिक ‘डिक्सी फायर’ शनिवार रात 1,813 वर्ग किलोमीटर तक के इलाके में फैल चुका है और इसपर अबतक महज 21 प्रतिशत तक काबू पाया जा सका है।

पेड़ की शाखा टूटकर गिरने के बाद शुक्रवार को चार दमकलकर्मियों को अस्पताल ले जाना पड़ा। शुरुआत में 20 से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर थी लेकिन शनिवार दोपहर को अधिकारियों का पांच लोगों को छोड़कर सभी से संपर्क हो गया था।

आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पैसेफिक गैस एवं बिजली केंद्र ने कहा है कि यह आग संभवत: एक पेड़ के उसके बिजली की तारों पर गिर जाने के कारण लगी है। एक संघीय न्यायाधीश ने केंद्र को उपकरण एवं वनस्पति के ब्योरे देने को कहा है जहां से 16 जुलाई से आग लगी थी।

रात में तापमान कम रहने और अधिक नमी होने से आग का प्रसार धीमा हो गया है। लेकिन इस आग और आस-पड़ोस में फैली अन्य आगों के चलते खतरा अभी टला नहीं है। बाकी अन्य आग एक-दूसरे से महज कुछ सैकड़ों मील की दूरी पर ही लगी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला