लाइव न्यूज़ :

मैनचेस्टर की 12 मंजिला इमारत में लगी आग ऐसे बुझाई कि फायर ब्रिगेड की हो रही वाहवाही

By IANS | Updated: December 31, 2017 11:54 IST

Open in App

मैनचेस्टर की एक 12 मंजिला इमारत में आग लग गई। आग जल्द ही इमारत की कई मंजिलों पर फैल गई, जिस पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बीबीसी ने अग्निशमन विभाग के हवाले से शनिवार को बताया कि अर्नडेल शॉपिंग सेंटर के पास 12 मंजिली इमारत की नौंवी मंजिल में आग लग गई और फिर इमारत की अन्य मंजिलों तक भी फैल गई।एक प्रवक्ता ने कहा कि आग की लपटों पर काबू पा लिया गया है और धुएं से घुटन होने के चलते एक शख्स को अस्पताल ले जाया गया है। दुकानदारों ने नॉर्दन क्वार्टर के ज्वाइनर स्ट्रीट पर दमकलकर्मियों को आग की लपटों पर काबू पाने के लिए मशक्कत करते देखा। अग्निशमन विभाग ने बताया कि घटनास्थल पर 12 दमकलवाहन मौजूद थे और लोगों को इलाके से दूर रहने की सलाह दी गई है। एक प्रत्यक्षदर्शी लेस गन ने कहा कि वहां पर "वहां पर काफी धुआं और मलबा था।" मार्क डेनबी जो पास ही में खरीदारी कर रहे थे, उन्होंने बताया कि बहादुरी का काम करने के लिए लोगों ने दमकलकर्मियों की सराहना की। अग्नि सेवा ने ट्वीट किया, "आग की लपटें कई मंजिलों में फैल गई हैं, लेकिन हमने इस पर काबू पा लिया है।" इसने कहा कि पुलिस और पैरामेडिक्स सहित आपात सेवाओं ने शानदार काम किया है। मैनचोस्टर सेंट्रल की सांसद लुसी पावेल ने ट्वीट कर इमारत को सुरक्षित खाली करा लिया गया है। घटनास्थल के पास मौजूद बीबीसी के एक पत्रकार ने कहा कि आग को तेजी से बुझा दिया गया। पुलिस ने कहा कि हाई स्ट्रीट और टिब स्ट्रीट के बीच ज्वाइनर स्ट्रीट और चर्च स्ट्रीट में रोड बंद कर दिए गए। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट