लाइव न्यूज़ :

Fire shopping centre: इमारत से धुएं गुबार, बालकनी पर खड़े राहत इंतजार, 16 की मौत, 75 को बाहर निकाला, वीडियो देख कांपेंगे!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2024 13:30 IST

Fire shopping centre in Southwestern China: तस्वीरों और वीडियो में इमारत से धुएं का गुबार उठता दिख रहा है, कई लोग बालकनी पर भी दिखाई दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय अग्निशमन विभाग ने बताया कि बचाव अभियान बृहस्पतिवार को पूरा हो गया। इमारत के अंदर फंसे करीब 75 लोगों को बाहर निकाल लिया गया।

Fire shopping centre in Southwestern China: चीन के दक्षिण पश्चिम में सिचुआन प्रांत में एक ‘शॉपिंग मॉल’ में आग लगने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। चीन के सरकारी मीडिया के अनुसार, बुधवार की शाम करीब छह बजे सिचुआन प्रांत के जिगोंग शहर के ‘हाई-टेक जोन’ में स्थित 14 मंजिला इमारत में आग लग गई। तस्वीरों और वीडियो में इमारत से धुएं का गुबार उठता दिख रहा है, कई लोग बालकनी पर भी दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय अग्निशमन विभाग ने बताया कि बचाव अभियान बृहस्पतिवार को पूरा हो गया। इमारत के अंदर फंसे करीब 75 लोगों को बाहर निकाल लिया गया।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, कुल 16 लोग मारे गए हैं और शेष लोगों को इमारत से बाहर निकाल लिया गया। खबर में कहा गया है कि प्राथमिक जांच के अनुसार आग निर्माण कार्य के कारण लगी थी। चीन के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय और राष्ट्रीय अग्निशमन एवं बचाव प्रशासन ने कहा कि उन्होंने घटना की जांच के लिए एक कार्य दल भेज दिया है।

मंत्रालय ने कहा कि दुर्घटना की जांच के लिए देश भर से अग्निशमन विशेषज्ञों को भी घटना स्थल पर भेजा जाएगा। राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रांतीय सरकारों को सख्त निवारक उपाय लागू करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद चीन में आग लगने की बड़ी घटनाएं जारी हैं। इस वर्ष जनवरी में चीन के जियांग्शी प्रांत में एक वाणिज्यिक इमारत में आग लगने से 39 लोग मारे गए। इसके अगले महीने नानजिंग शहर में एक आवासीय इमारत में आग लगने से पंद्रह लोग मारे गये थे।

टॅग्स :चीनआगअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल