लाइव न्यूज़ :

दक्षिणी पाकिस्तान के कराची में झुग्गी बस्ती में लगी आग, 100 झोंपड़ियां जलकर खाक हुईं

By भाषा | Updated: November 20, 2021 20:47 IST

Open in App

कराची, 20 नवंबर (एपी) पाकिस्तान के दक्षिण में स्थित बंदरगाह शहर कराची में शनिवार तड़के एक झुग्गी बस्ती में आग लग गई, जिससे करीब 100 झोंपड़ियां जलकर खाक हो गईं। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

शहर के केंद्रीय दमकल केंद्र के वरिष्ठ अधिकारी इनायत उल्ला के अनुसार मध्य कराची के तीनहट्टी इलाके में एक पुल के नीचे ल्यारी नदी के किनारे स्थित मकानों में आग लग गई। मौके पर दमकल की करीब 10 गाड़ियां पहुंचीं और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

उन्होंने कहा कि यह तत्काल पता नहीं चल पाया कि आग किस कारण लगी। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं अक्सर ठंड के मौसम की शुरुआत के साथ होती हैं, जब झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीब लोग गर्म रहने के लिए अलाव जलाते हैं।

पिछले साल भी इसी इलाके में आग लगने की ऐसी ही घटना में प्लास्टिक और कपड़ों से बने लगभग सौ मकान जलकर नष्ट हो गए थे, हालांकि इस घटना में भी किसी की भी मृत्यु नहीं हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल