लाइव न्यूज़ :

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट-2021 के मुताबिक कौन है दुनिया का सबसे खुशहाल देश?, जानें रैंकिंग में भारत की स्थिति

By अनुराग आनंद | Updated: March 20, 2021 09:12 IST

हर साल वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट जारी होता है। इस रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख होता है कि दुनिया के किस देश में लोग सर्वाधिक खुशहाल हैं और किस देश में लोग सबसे कम खुशहाल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट-2021' के मुताबिक, फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश है।फिनलैंड के बाद आइसलैंड दूसरे स्थान पर व डेनमार्क तीसरे स्थान पर हैं।

नई दिल्ली: वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2021 जारी कर दिया गया है। इस रिपोर्ट में एक बार फिर से यूरोप व आइसलैंड के कई सारे देशों ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। लिस्ट में पहले 10 देशों में यूरोप व आइसलैंड के कई देश शामिल हैं।

बिजनेस इनसाइडर के मुताबिक, फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश है। फिनलैंड नार्थ यूरोप का एक देश है, जो रूस, स्वीडन व नार्वे देशों से सटा है। फिनलैंड के बाद खुशहाली के मामले में आइसलैंड दूसरे स्थान पर है। 

जानें दुनिया के टॉप 5 खुशहाल देश कौन से हैं?

बता दें कि वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट-2021' के मुताबिक, फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश है। फिनलैंड के बाद आइसलैंड दूसरे स्थान पर व डेनमार्क तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, स्विट्जरलैंड चौथे व नीदरलैंड्स पांचवे स्थान पर है। स्वीडन व जर्मनी भी क्रमश: छठे व सातवें स्थान पर रैंकिंग लिस्ट में शामिल है। इसके बाद न्यूजलैंड व ऑस्ट्रिया ने इस रैंकिंग में स्थान बनाया है।

जानें लोगों की खुशहाली के मामले में भारत की स्थिति क्या है?

अभी हाल में जारी किए गए वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट (World Happiness Report) की बात करें तो भारत दुनिया का चौथा सबसे कम खुशहाल देश है। साफ है कि दुनिया के जिन देशों के लोग सबसे कम खुशहाल हैं, उन देशों में भारत चौथे स्थान पर है। भारत के बाद महज तीन देश ऐसे हैं, जहां लोग भारत से भी कम खुशहाल हैं। जाहिर सी बात है कि भारत के लोग फिनलैंड, आइसलैंड या अन्य देशों की तुलना में काफी कम खुशहाल हैं। 

दुनिया का सबसे कम खुशहाल देश कौन है?

यदि आप यह जानना चाहते हैं कि इस समय दुनिया का सबसे कम खुशहाल देश कौन सा है, तो बता दें कि जिम्बाब्वे दुनिया का सबसे कम खुशहाल देश है। जॉर्डन, तंजानिया इसके बाद दूसरे व तीसरे नंबर पर सर्वाधिक कम खुशहाल देश हैं। इसके अलावा, कंबोडिया, बेनिन, म्यांमार, नामीबिया, मिस्र और केन्या सबसे कम खुशहाल देश हैं।

टॅग्स :भारतस्विट्जरलैंडजर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट