लाइव न्यूज़ :

होंडुरास के महिला जेल में जमकर बवाल और दंगा, कम से कम 41 कैदियों की मौत

By भाषा | Updated: June 21, 2023 09:15 IST

होंडुरास के एक महिला कारागार में हुए दंगे में कम से कम 41 महिलाओं की मौत हो गई। घटना मंगलवार की है। सामने आई जानकारी के अनुसार अधिकतर महिलाओं की मौत झुलसने के कारण हुई।

Open in App

तेगुसिगाल्पा (होंडुरास): होंडुरास के एक महिला कारागार में मंगलवार को हुए दंगे में कम से कम 41 महिलाओं की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। होंडुरास की राष्ट्रीय पुलिस जांच एजेंसी के प्रवक्ता यूरी मोरा ने बताया कि तेगुसिगाल्पा के उत्तर-पश्चिम में करीब 30 50 किलोमीटर पर स्थित तमारा के महिला कारागार में दंगे और हिंसा हुई।

अधिकतर महिलाओं की मौत झुलसने के कारण हुई। हालांकि कुछ को गोली लगने की भी खबर है। उन्होंने बताया कि कम से कम सात महिला कैदियों को तेगुसिगाल्पा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से कुछ को गोलियां लगी हैं और कुछ पर चाकू से हमला किया गया।

देश की कारागार प्रणाली की प्रमुख जुलिसा विलानुएवा ने बताया कि प्रतीत होता है कि कारागारों के अंदर अवैध गतिविधि पर नकेल कसने के लिए अधिकारियों द्वारा हाल में उठाए गए कदमों के कारण दंगा शुरू हुआ और मंगलवार की हिंसा को ‘‘हम संगठित अपराध के खिलाफ उठाए गए कदमों की प्रतिक्रिया’’ के तौर पर देख रहे हैं। विलानुएवा ने कहा, ‘‘हम कार्रवाई जारी रखेंगे।’’

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल