लाइव न्यूज़ :

चीन में भयंकर बाढ़ का प्रकोप, नदी में एक बस गिरी, दो की मौत, 12 लापता

By भाषा | Updated: October 11, 2021 16:22 IST

Open in App

बीजिंग, 11 अक्टूबर (एपी) उत्तर चीन के में सोमवार को उफनती नदी में एक बस के गिर जाने से दो यात्रियों की मौत हो गयी जबकि 12 अन्य लापता हैं। क्षेत्र में भारी बारिश के बाद आयी बाढ़ से कई मकान ढह गये हैं एवं खेत जलमग्न हो गये हैं।

ऑनलाइन पोस्ट किये गये एक वीडियो में शिजियाझुआंग शहर के बाहरी हिस्से में एक पुल के नीचे उफनती नदी में गिरी बस की छत पर लोग नजर आ रहे हैं। शिजियाझुआंग यहां से करीब 265 किलोमीटर दूर है।

हेबी प्रांत के अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर बताया कि इस बस के 51 यात्रियों में से 37 को बचा लिया गया है।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि हेबी के निकटवर्ती शांक्सी प्रांत में बाढ़ एवं बारिश के कारण हजारों मकान ढह गये हैं और 190,000 हेक्टेयर क्षेत्र में लगी फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहां 1,20,000 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।

शिन्हुआ के अनुसार शांक्सी के ऐतिहासिक पिंग्याओ शहर की एक दीवार का 25 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इस शहर को यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल