लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में सांप्रदायिक हिंसा के बीच तीन धर्मों के त्योहारों को मनाया गया

By भाषा | Updated: October 20, 2021 21:32 IST

Open in App

(अनिसुर रहमान)

ढाका, 20 अक्टूबर बांग्लादेश में हाल में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और हिंदु समुदाय पर हुए हमले के बाद उत्पन्न सांप्रदायिक तनाव के बीच देशवासियों ने बुधवार को हिंदुओं, मुस्लिमों और बौद्धों के त्योहार को एक साथ मनाया।

हजारों की संख्या में मुसलमानों ने पैगंबर मुहम्मद की जयंती पर मनाई जाने वाली ईद-ए- मिलाद उन नबी के मौके पर अंतर धार्मिक सद्भावना रैली निकाली। इसी दिन हिंदू त्योहार कोजागोरी लक्ष्मी पूजा और बौद्धों का प्रोवर्णा पूर्णिमा भी था।

इस्लामिक आध्यात्मिक केंद्र मियाजभंदर दरबार की ओर से आयोजित रैली में कहा गया, ‘‘हम धार्मिक चरमपंथ, उग्रवाद और सांप्रदायिकता को अनुमति नहीं देंगे।’’ इस रैली में वरिष्ठ मंत्री, नेता, विदेशी राजनयिक, इस्लामिक बुद्धिजीवी और सूफी संप्रदाय के लोग शामिल हुए।

गौरतलब है कि दुर्गा पूजा उत्सव में ईशनिंदा की कथित खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गत बुधवार को हिंदुओं और उनके मंदिरों पर हमले बढ़े थे। गत रविवार की रात भीड़ ने बांग्लादेश में हिंदुओं के कम से कम 60 घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और कम से कम 20 घरों में आग लगा दी।

मियाजभंदर दरबार के प्रमुख सैयद सैफुद्दीन अहमद ने कहा कि मिलाद उन नबी इस साल अति असामान्य अवसर पर आया ताकि कुरान के निर्देश और पैगंबर की शिक्षाओं के अनुसार अंतर धार्मिक सौहार्द्र कायम रखा जाए।

इस रैली को बांग्लादेश के सूचना मंत्री हसन महमूद, मुक्ति संग्राम मामलों के मंत्री एकेएम मोजम्मल हकल और विपक्षी कल्याण पार्टी के अध्यक्ष सैयद मुहम्मद इब्राहिम ने भी संबोधित किया।

इस बीच, हिंदू समुदाय ने पूरे में देश में कोजागोरी लक्ष्मी पूजा मनाया जो दुर्गा पूजा खत्म होने के बाद पूर्णिमा को मनाया जाता है। वहीं, बौद्धों ने प्रोवर्णा पूर्णिमा मनाया जो बौद्ध भिक्षुओं के तीन महीने तक मठ में ही रहे आत्म चिंतन के समापन का प्रतीक है।

हिंदू समुदाय के नेता कजोल देबनाथ ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह संयोग है कि तीनों धर्मों का त्योहार एक ही दिन पड़ा है। मैं इसे एक ही निर्माता के सभी लोगों के बीच अंतर धार्मिक सौहार्द्र के दिव्य संकेत के तौर पर लेता हूं।’’

अधिकारियों के मुताबिक हाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा में पांच लोगों की मौत हुई है लेकिन अपुष्ट खबरों में यह संख्या सात बताई गई है। पुलिस ने अब तक मंदिर पर हमले के आरोप में 450 संदिग्धों को देशभर से गिरफ्तार किया है।

ढाका में संयुक्त राष्ट्र की रेजीडेंट समन्वयक मिया सिप्पो ने बयान में कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हाल में हुए हमले को सोशल मीडिया पर नफरत भरे भाषणों ने हवा दी जो संविधान के मूल्यों के खिलाफ है और इसे रोकने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल