लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में मृत मिलीं लंदनवासी महिला के पिता ने न्याय की मांग की

By भाषा | Updated: May 21, 2021 14:53 IST

Open in App

लाहौर, 21 मई (एपी) लाहौर में एक घर में मृत मिली पाकिस्तानी मूल की ब्रिटिश महिला के पिता ने कहा कि वह हत्या में पुलिस की जांच से असंतुष्ट हैं लेकिन जांचकर्ताओं ने शुक्रवार को कहा कि उनकी जांच सही दिशा में जा रही है।

मुहम्मद जुल्फिकार ने पाकिस्तान की नोबल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई से मदद की गुहार लगाई।

उन्होंने यूसुफजई से अपनी 24 वर्षीय बेटी मायरा जुल्फिकार की तरफ से न्याय की वकालत करने को कहा।

पिता ने बृहस्पतिवार को सुबकते हुए एजेंसी से कहा, “मेरी प्यारी बेटी मलाला, मैं खुदा के खातिर आपसे अपील करता हूं कि आप मेरी बेटी के लिए आवाज उठाएं। वह आपकी बहन की तरह थी।”

उन्होंने कहा, “आपकी आवाज सुनी जाती है। केवल अंतर यह है कि आप यहां पढ़ने के बाद विदेश चली गईं और मेरी बेटी मानवता की सेवा के लिए पाकिस्तान चली आई।”

साक्षात्कार में उन्होंने प्रधानमंत्री इमरान खान से भी मदद की अपील की।

मामले की जांच कर रहे मोहम्मद आमिन ने कहा कि पुलिस दो प्रमुख संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और कहा कि उनकी जांच सही दिशा में जा रही है।

जुल्फिकार की बेटी एक शादी में शामिल होने इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान आई थी। वह अपने एक दोस्त के साथ घर में रह रही थी जब वह मृत मिली। उसके शरीर पर दो गोलियों और प्रताड़ित किए जाने के निशान मिले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'