लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड में गायों की डकार पर टैक्स लगाने की सरकार की योजना पर विवाद, सड़कों पर उतरे किसान

By भाषा | Updated: October 20, 2022 12:04 IST

न्यूजीलैंड में ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन पर टैक्स लगाने की सरकार की योजना पर विवाद जारी है। इसमें गायों के डकार पर भी टैक्स की बात कही गई है। इसके खिलाफ किसानों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।

Open in App

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड में गायों की डकार और अन्य ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन पर कर लगाने की सरकार की योजना के खिलाफ गुरुवार को किसान सड़कों पर उतर आए। हालांकि, इस दौरान निकाली गईं रैलियां उतनी बड़ी नहीं रहीं, जितनी अपेक्षा की जा रही थी। ‘ग्राउंड्सवेल न्यूजीलैंड’ समूह की मदद से देशभर के कस्बों और शहरों में 50 से अधिक जगह विरोध प्रदर्शनों का आयोजन किया गया।

पिछले सप्ताह सरकार ने जलवायु परिवर्तन से निपटने की योजना के तहत नया कृषि कर लगाने का प्रस्ताव रखा था। इसमें गाय की डकार पर कर लगाने की योजना भी शामिल है। गायों के डकार लेने से मीथेन गैस निकलती है, जिससे प्रदूषण फैलता है। न्यूजीलैंड में कृषि से सबसे अधिक लोग जुड़े हैं। देश की आबादी करीब 50 लाख है लेकिन इसकी तुलना में यहां एक करोड़ से अधिक गाय और भैंसें हैं और 2.6 करोड़ भेड़ें हैं।

देश में सभी ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का लगभग आधा हिस्सा खेतों से आता है जिसमें मवेशियों के डकारने से निकलने वाली मीथेन विशेष रूप से बड़ा योगदान देती है। वेलिंगटन में विरोध प्रदर्शन के दौरान डेव मैककर्डी नामक किसान ने कहा कि वह प्रदर्शनकारियों की संख्या कम होने से निराश हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादातर किसानों ने साल भर, विशेष रूप से वसंत ऋतु के दौरान अपने खेतों में कड़ी मेहनत की है।

मैककर्डी ने कहा कि सरकार को इस योजना पर विचार करना चाहिए। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने 2050 तक देश को कार्बन उत्सर्जन मुक्त बनाने की योजना बनाई है। इस योजना में 2030 तक खेतिहर जानवरों से होने वाले मीथेन उत्सर्जन को 10 प्रतिशत और 2050 तक 47 प्रतिशत तक कम करना शामिल है। एपी जोहेब सुरभि सुरभि

टॅग्स :न्यूज़ीलैंडगाय
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

क्रिकेटअमेलिया केर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट लेकर न्यूजीलैंड का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

क्राइम अलर्टMadhya Pradesh: गाय के साथ बलात्कार, लोगों का फूटा गुस्सा, आरोपी की दुकानों और वाहन में लगाई आग

क्रिकेटIND vs NZ: तिलक वर्मा न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बाकी T20I मैचों से बाहर, टीम में बने रहेंगे श्रेयस अय्यर

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल