लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान पर तेजी से तालिबान के कब्जा के लिए अफगान सेना की नाकामी जिम्मेदार : अमेरिका

By भाषा | Updated: August 16, 2021 20:00 IST

Open in App

वाशिंगटन, 16 अगस्त (एपी) अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन ने कहा है कि तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर तेजी से कब्जा करने के लिए अफगान सेना की नाकामी को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। सुलिवन ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन अमेरिका को अफगानिस्तान में ‘‘तीसरे दशक के संघर्ष’’ में नहीं झोंकना चाहते थे और उनका मानना था कि वक्त आ गया है कि अरबों डॉलर के निवेश और अमेरिका द्वारा प्रशिक्षण दिये जाने के बाद अफगान सेना दो दशक बाद अब अपने देश की रक्षा करे। हालांकि, सुलिवन ने कहा, ‘‘हम उन्हें इच्छा शक्ति नहीं दे सकें और आखिरकार उन्होंने फैसला किया कि वे काबुल के लिए नहीं लड़ेंगे।’’ उन्होंने कहा कि अमेरिका के लिए सबसे बुरा परिदृश्य एक गृहयुद्ध में लड़ने के लिए हजारों सैनिकों को भेजना होगा, जब अफगान सेना ‘‘खुद लड़ने के लिए तैयार नहीं है। ’’ सुलिवन ने कहा कि बाइडन को विषय पर गलत विकल्पों का सामना करना पड़ा और राष्ट्रपति ने आखिरकार अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने और अफगान लोगों को खुद के लिए लड़ने की खातिर छोड़ने का विकल्प चुना। उन्होंने कहा कि काबुल में जो कुछ हो रहा है उसे देखना दुखद है लेकिन बाइडन अपने फैसले पर अडिग हैं। सुलिवन ने सोमवार को एबीसी के ‘‘गुड मॉर्निंग अमेरिका’’ और एनबीसी के ‘‘टूडे’’ कार्यक्रम में यह टिप्पणी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल