लाइव न्यूज़ :

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में बेकाबू हुए हालात, फेसबुक, यूट्यूब, ट्विटर पर लगा प्रतिबंध

By रुस्तम राणा | Updated: May 9, 2023 22:52 IST

सरकार के सूत्रों ने पुष्टि की कि प्रचार को रोकने के लिए सोशल मीडिया सेवाओं को अस्थायी रूप से अवरुद्ध कर दिया गया था। साथ ही इस्लामाबाद, रावलपिंडी, लाहौर और अन्य सहित पाकिस्तान के विभिन्न शहरों में इंटरनेट सेवा भी निलंबित कर दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर बैन लगा दिया हैइसके साथ ही कई शहरों में इंटरनेट सेवा भी निलंबित कर दी गई हैइमरान खान की गिरफ्तारी के बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी प्रमुख इमरान की मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद सियासी भूचाल आ गया है। कई जगहों पर हालात बेकाबू हो गए हैं। पीटीआई समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं। सेना के मुख्यालय में पीटीआई समर्थकों ने धावा बोला है। इस बीच सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर बैन लगा दिया है। इसके साथ ही कई शहरों में इंटरनेट सेवा भी निलंबित कर दी गई है। 

सरकार के सूत्रों ने पुष्टि की कि प्रचार को रोकने के लिए सोशल मीडिया सेवाओं को अस्थायी रूप से अवरुद्ध कर दिया गया था। साथ ही इस्लामाबाद, रावलपिंडी, लाहौर और अन्य सहित पाकिस्तान के विभिन्न शहरों में इंटरनेट सेवा भी निलंबित कर दी गई थी। खान की गिरफ्तारी के बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं।

पंजाब गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि लाहौर में रेंजरों की टुकड़ियों को बुलाया गया है और उच्च अधिकारियों को मोबाइल फोन सेवाओं को निलंबित करने के लिए कहा गया है। यहां यह बताना उचित होगा कि इमरान खान को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने गिरफ्तार किया गया है।

राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के वारंट पर कार्रवाई कर रहे रेंजर्स कर्मियों ने पीटीआई प्रमुख को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के परिसर से हिरासत में लिया, जहां पूर्व प्रधानमंत्री अपने खिलाफ दर्ज कई मामलों में जमानत लेने गए थे। एनएबी के नोटिस के अनुसार खान के वारंट 1 मई को एनएबी के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) नजीर अहमद बट द्वारा जारी किए गए थे। गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने ट्विटर पर कहा कि पूछताछ में उन्हें कई नोटिस जारी किए जाने के बावजूद इमरान अदालत में पेश नहीं हुए।

 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानफेसबुकयू ट्यूबट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा