लाइव न्यूज़ :

निजता के मुद्दे पर यूरोपीय संघ के किसी भी देश के नियामक के प्रति जवाबदेह होगी फेसबुक : ईयू अदालत

By भाषा | Updated: June 15, 2021 18:19 IST

Open in App

लंदन, 15 जून (एपी) यूरोपीय संघ (ईयू) की शीर्ष अदालत ने मंगलवार को व्यवस्था दी कि फेसबुक निजता चुनौतियों के मुद्दे पर सिर्फ आयरलैंड स्थित अग्रणी नियामक के प्रति ही नहीं, बल्कि संघ के प्रत्येक सदस्य देश के नियामक के प्रति जवाबदेह होगी।

अदालत के निर्णय का अन्य कंपनियों पर भी प्रभाव हो सकता है।

यूरोपीय संघ के कड़े निजता नियमों ‘सामान्य आंकड़ा संरक्षण नियमन’ (जीडीपीआर) के तहत केवल एक देश के राष्ट्रीय आंकड़ा सुरक्षा प्राधिकरण को सीमा पार संबंधी शिकायतों से संबंधित कानूनी मामलों को देखने का अधिकार है।

डबलिन आधारित फेसबुक के मामले में यह आयरलैंड का आंकड़ा सुरक्षा आयोग है।

हालांकि ‘यूरोपियन यूनियंस कोर्ट ऑफ जस्टिस’ ने व्यवस्था दी कि ‘‘निश्चित स्थितियों के तहत’’ किसी भी सदस्य देश के नियामक के पास जीडीपीआर उल्लंघन पर कंपनी को अदालत में ले जाने का अधिकार है, चाहे यह अग्रणी नियामक न हो।

अदालत के इस निर्णय से फेसबुक और बेल्जियम के आंकड़ा सुरक्षा प्राधिकरण के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर लंबे समय से चली आ रही कानूनी लड़ाई का अंत हो गया है जो इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के व्यवहार पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया मंच द्वारा कुकीज के इस्तेमाल पर केंद्रित थी।

कंपनी की दलील थी कि 2018 में जीडीपीआर के प्रभाव में आने के बाद मामले में बेल्जियम के नियामक का कोई क्षेत्राधिकार नहीं है।

इस बीच, फेसबुक ने अदालत के निर्णय को अपनी जीत करार दिया और कहा कि व्यवस्था के तहत सीमित परिस्थितियों को छोड़कर आयरलैंड स्थित नियामक अग्रणी बना रहेगा।

कंपनी के एसोसिएट जनरल काउंसल जैक गिलबर्ट ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि यूरोपीय संघ की शीर्ष अदालत ने एकल तंत्र के मूल्यों और सिद्धांतों को बरकरार रखा है।’’

एपल, ट्विटर, गूगल और इंस्टाग्राम सहित अन्य कंपनियों से संबंधित जीडीपीआर उल्लंघन के बढ़ते मामलों के समाधान में लंबा समय लेने के कारण आयरलैंड स्थित नियामक की आलोचना होती रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना