लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड क्राइस्टचर्च हमले की 1.5 मिलियन वीडियो फेसबुक ने किए डिलीट, इतने मिलियन यूर्जस को किया ब्लॉक

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 18, 2019 20:02 IST

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च हमला: न्यूजीलैंड के इतिहास का यह सबसे भीषण हमला है। इस हमले में 50 लोग मारे गए थे। हालांकि हमले के दो दिन बाद भी कुछ लोग इस आतंकी हमले में मारे गए अपने परिजनों के शवों का इंतजार कर रहे हैं।

Open in App

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों पर हुए आतंकवादी हमले के होते ही उसका वीडियो सोशल मीडिय पर काफी वायरल हुआ। जिसमें से सबसे ज्यादा वीडियो फेसबुक पर वायरल हुए। फेसबुक ने एक बयान जारी कर कहा है कि फेसबुक द्वारा न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च हमले की 1.5 मिलियन वीडियो को हटाया गया है। न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों पर हुए आतंकवादी हमले में  50 लोगों की मौत हो गई थी। 

फेसबुक ने एक बयान जारी करके बताया है कि सिर्फ 24 घंटे के भीतर उन्होंने 1.5 मिलियन वीडियो डिलीट करवाए हैं। इसके साथ ही फेसबुक ने 1.2 मिलियन यूर्जस को ब्लॉक भी किया है, जिन्होंने वीडियो अपलोड करने की कोशिश की थी। 

आधिकारिक फेसबुक न्यूजरूम अकाउंट द्वारा पोस्ट किए गए ट्वीट्स की एक श्रृंखला में फेसबुक ने पहले कहा था कि उन्होंने शूटर के फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज से लाइव स्ट्रीम जल्दी से हटा दिया था, क्योंकि पुलिस ने हमलावर के लाइव होने के तुरंत बाद उन्हें वीडियो के बारे में अलर्ट किया था।

फेसबुक ने यह भी कहा था कि वे अपराध और शूटर के लिए किसी भी तरह से अपने प्लेटफार्म से कोई भी ऐसी चीज नहीं जाने देंगे। वो इस मसले को लेकर काफी जागरूक हैं। 

न्यूजीलैंड हमले में मारे गए लोगों को दी गई श्रद्धांजलि 

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों पर हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को रविवार को श्रद्धाजंलि दी गई। रविवार को अधिकारियों ने मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंपे, जिसके बाद उन्हें दफनाया गया। 

एक बंदूकधारी द्वारा अल नूर और लिनवुड मस्जिदों में शुक्रवार को नमाजियों पर की गई गोलीबारी में 50 लोगों की मौत हो गई।

न्यूजीलैंड के इतिहास का यह सबसे भीषण हमला है। हालांकि हमले के दो दिन बाद भी कुछ लोग इस आतंकी हमले में मारे गए अपने परिजनों के शवों का इंतजार कर रहे हैं।

श्रद्धाजंलि सभा के दौरान अल नूर मस्जिद के बाहर मोमबत्तियां, गुब्बारे और शोक तथा प्रेम संदेश और फूल रखकर शोक प्रकट किया।

प्रधानमंत्री जैकिंडा अर्डर्न ने कहा कि प्रशासन को उम्मीद है कि बुधवार तक सभी मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिये जाएंगे। 

टॅग्स :न्यूज़ीलैंडन्यूजीलैंड शूटिंग (न्यूजीलैंड मस्जिद में गोलीबारी)
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

क्रिकेटअमेलिया केर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट लेकर न्यूजीलैंड का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

क्रिकेटIND vs NZ: तिलक वर्मा न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बाकी T20I मैचों से बाहर, टीम में बने रहेंगे श्रेयस अय्यर

क्रिकेटIND vs NZ, 3rd ODI: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप को टीम में शामिल किया

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल