लाइव न्यूज़ :

फेसबुक और ट्विटर ने जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या के वीडियो को संवेदनशील मानते हुए अपने प्लेटफर्म से हटाया

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 8, 2022 21:01 IST

ट्विटर और फेसबुक ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की दुखद हत्या के दर्दनाक वीडियो को संवेदनशील मानते हुए अपने प्लेटफॉर्म से हटाया

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या का वीडियो हटाया ट्विटर ने भी शिंजो आबे की हत्या के वीडियो को संवेदनशील मानते हुए अपने प्लेटफॉर्म से हटाया दोनों सोशल साइट्स ने आबे की हत्या के वीडियो को अपने कोड और एथिक्स के खिलाफ बताया

लंदन:जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की दुखद हत्या का दर्दनाक वीडियो विश्व में तेजी से प्रसारित हो रहा था। ट्विटर और फेसबुक ने इस वीडियो को संवेदनशील मानते हुए अपने प्लेटफॉर्म से इसे हटा दिया है।

इस मामले में जानकारी देते हुए फेसबुक की पैरेंटल कंपनी मेटा ने शुक्रवार को बयान जारी करते हुए कहा कि वे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के किसी भी वीडियो को हटा रहे हैं, जो बेहद संवेदनशील हैं।

समाचार एजेंसी 'एसोसिएट प्रेस' के मुताबिक पूर्व जापानी पीएम आबे पर हुए हमले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे थे, जिसमें दिखाया गया था कि एक बंदूकधारी आबे पर फायरिंग कर रहा है।

वहीं दूसरे अन्य वीडियो में हमले से कुछ समय पहले का दृश्य है, जब वो आबे पर हमले की फिराक में लगा हुआ है

भारत के प्रबल समर्थक शिंजो आबे ने साल 2020 में स्वास्थ्य कारणों से स्वेच्छा से प्रधानमंत्री का पद छोड़ दिया था। आज दिन में जब वो जापान के नारा शहर में जनता को संबोधित कर रहे थे, बीच भाषण में हत्यारे ने उन्हें पीछे से गोली मार दी।

बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद उन्हें फौरन दिल का दौरा भी पड़ा। आबे के साथ चल रहे सुरक्षा गार्ड ने हमलावर को फौरन गिरफ्तार कर लिया और घायल शिंजे आबे को फौरन हेलिकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना था कि आबे की मौत ज्यादा खून बहने के कारण हुई। 

फेसबुक की पैरेंटल कंपनी मेटा ने कहा कि वो इंस्टाग्राम और फेसबुक से जापानी पीएम पर हुए हमले के क्षण वाले वीडियो को अपने प्लेटफॉर्म से हटा रहा है। मेटा की ओर से जारी बयान में दिवंगत आबे के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा गया है, "जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर हमें गहरा दुख और सदमा पहुंचा है।"

मेटा की ओर से कहा गया, “हम अपने मंच पर किसी भी हिंसक व्यवहार को न तो बर्दाश्त करते हैं और न करेंगे। इसलिए हम अपने प्लेटफॉर्म को सभी के लिए सुरक्षित बनाए रखने के लिए हमले से संबंधित वीडियो को फौरन हटा रहे हैं।"

वहीं ट्विटर ने कहा कि उसके प्लेटफॉर्म पर भी आबे के हमले से संबंधित "संवेदनशील वीडियो" को हटाया जा रहा है। हमले का वीडियो हिंसा को बढ़ावा देने वाला है और ऐसे किसी वीडियो को हमारे प्लेटफॉर्म पर कोई जगह नहीं मिलेगी।

इसके साथ ही ट्विटर ने यूजर्स से अपील की है कि आबे पर हमले से संबंधित किसी भी वीडियो को बढ़ावा न दें और ऐसे वीडियो सामग्री को चिह्नित करें ताकि उन्हें संवेदनशील मानते हुए वह कार्रवाई कर सके।

टॅग्स :शिंजो अबेफेसबुकट्विटरइंस्टाग्रामजापान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल