लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने चरमपंथी समूहों को लेकर दी चेतावनी, कहा- युवाओं की भर्ती के लिए हो रहा है कोरोना लॉकडाउन का इस्तेमाल

By भाषा | Updated: April 28, 2020 13:51 IST

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने चरमपंथी समूहों पर हमला बोलते हुए कहा कि ऐसे समूह कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण हुए बंद का फायदा उठा रहे हैं। अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने ये भी कहा कि ऐसे युवा जो इटंरनेट पर ज्यादा वक्त बिता रहे हैं उनके मन में नफरत भरने और उन्हें अपने ग्रुप में भर्ती करने का काम चरमपंथी समूह कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयुवा दुनिया में सभी संघर्षरत देशों में संघर्ष विराम लगाने के लिए 23 मार्च को उनके द्वारा किए गए आह्वान का समर्थन कर रहे हैं।गुतारेस ने कहा कि कोलंबिया, घाना, इराक और कई अन्य देशों में युवा लोग अग्रिम मोर्चे पर डटे स्वास्थ्य कर्मियों और जरुरतमंद लोगों की सेवा में लगे कर्मियों की मदद कर रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सोमवार को कहा कि चरमपंथी समूह कोविड-19 के कारण लागू बंद का फायदा उठा रहे हैं और ऐसे युवा जो इटंरनेट पर ज्यादा वक्त बिता रहे हैं उनके मन में नफरत भरने और उन्हें चरमपंथी समूहों में भर्ती करने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यहां तक कि कोरोना वायरस महामारी से पहले भी हर पांच युवाओं में से एक को शिक्षा, प्रशिक्षण या काम नहीं मिल रहा था और हर चार लोगों में से एक हिंसा या संघर्ष से प्रभावित था। 

गुतारेस ने युवा, शांति और सुरक्षा पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि ‘‘स्पष्ट रूप से, आज सत्ता में बैठे लोग उन लोगों की समस्याओं को हल करने में विफल रहे हैं, राजनीतिक प्रतिष्ठानों और संस्थानों का मनोबल गिरा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब इस तरह की प्रवृत्ति मजबूत हो जाती है, तो चरमपंथी समूहों के लिए इस गुस्से और निराशा का फायदा उठाना बहुत आसान हो जाता है और कट्टरता का खतरा बढ़ जाता है।’’ 

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि लेकिन इन चुनौतियों के बावजूद, युवा लोग अभी भी काम करने, एक-दूसरे का समर्थन करने और परिवर्तन लाने के तरीके ढूंढ रहे हैं, जिसमें कोविड-19 (COVID-19) के खिलाफ लड़ाई भी शामिल है। गुतारेस ने कहा कि कोलंबिया, घाना, इराक और कई अन्य देशों में युवा लोग अग्रिम मोर्चे पर डटे स्वास्थ्य कर्मियों और जरुरतमंद लोगों की सेवा में लगे कर्मियों की मदद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि युवा दुनिया में सभी संघर्षरत देशों में संघर्ष विराम लगाने के लिए 23 मार्च को उनके द्वारा किए गए आह्वान का समर्थन कर रहे हैं।

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल