लाइव न्यूज़ :

विस्फोटक से लदी नौका ने सऊदी अरब के बंदरगाह को बनाया निशाना

By भाषा | Updated: April 27, 2021 17:01 IST

Open in App

दुबई, 27 अप्रैल (एपी) सऊदी अरब ने मंगलवार को कहा कि विस्फोटक से लदी एक नौका से लाल सागर में यानबू बंदरगाह को निशाना बनाया गया। विस्फोट के बाद तट के पास काले धुंए का गुबार छा गया।

सऊदी अरब का दावा है कि उसने हमला करने वाली नौका को तबाह कर दिया। निजी सुरक्षा कंपनियों ने आगाह किया है कि हमले के कारण बंदरगाह के पास वाणिज्यिक यातायात प्रभावित हो सकता है।

घटना को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। यह घटना ऐसे वक्त में हुई है जब ईरान से परमाणु संधि को लेकर दुनिया के देशों से बातचीत शुरू होने के बीच पश्चिम एशिया में जहाजों को निशाना बनाकर हमले किये जा रहे हैं।

सरकारी ‘सऊदी प्रेस एजेंसी’ ने सऊदी अरब की सेना के प्रवक्ता कर्नल तुर्की अल मलिकी के हवाले से कहा कि रिमोट संचालित नौका से बंदरगाह को निशाना बनाया गया।

मलिकी ने अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत दिए बिना कहा, ‘‘कदम उठाने हुए नौका को नष्ट कर दिया गया।’’

ब्रिटेन की नौसेना द्वारा संचालित ब्रिटिश मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने सिर्फ इतना बताया कि वह ‘‘घटना से अवगत’’ है और इस संबंध में जांच जारी है।

निजी समुद्री सुरक्षा कंपनी ड्रायड ग्लोबल ने इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी दिये बगैर कहा कि उसे एक जहाज पर ‘‘हमले’’ की सूचना मिली है।

समु्द्री सुरक्षा कंपनी नेप्च्यून पी2पी ग्रुप ने बताया कि उसे यानबू बंदरगाह के दक्षिणी प्रवेश द्वार के पास काले धुंए का गुबार दिखने की सूचना मिली।

ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा कंपनी एंब्रे ने कहा कि यानबू और रबीग बंदरगाहों के बीच पश्चिमी सऊदी अरब के तट पर ‘‘किसी घटना’’ की सूचना दी। कंपनी ने कहा कि इससे पहले सुबह सऊदी के बंदरगाह यानबू के तट पर एक जहाज से धुंआ उठते देखा गया। क्षेत्र में कई टैंकर मौजूद रहते हैं।

एंब्रे ने बताया कि यानबू में शाह फहद बंदरगाह निगरानी केंद्र से समुद्री वीचएफ रेडियो के जरिये एक संदेश प्रसारित कर जहाजों को अपनी सतर्कता बढ़ाने के लिए सचेत किया गया तथा किसी भी संदिग्ध परिस्थिति की निगरानी करने के लिए कहा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला