लाइव न्यूज़ :

थाईलैंड में एक फैक्ट्री में विस्फोट, 11 लोग घायल

By भाषा | Updated: July 5, 2021 12:12 IST

Open in App

बैंकॉक, पांच जुलाई (एपी) बैंकॉक के बाहरी इलाके में सोमवार को तड़के एक कारखाने में हुए भीषण विस्फोट से थाईलैंड की राजधानी स्थित हवाईअड्डे के एक टर्मिनल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में करीब 11 लोग घायल हो गए और एहतियाती तौर पर उस क्षेत्र से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

बैंकॉक के दक्षिण-पूर्वी इलाके में सुवर्णभूमि हवाईअड्डे के पास तड़के करीब तीन बजे ‘फोम एवं प्लास्टिक पैलेट’ का निर्माण करने वाले कारखाने में आग लग गई थी, जिसके बाद विस्फोट हुआ। तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि घरों की खिड़कियां और कांच टूट गए हैं तथा सड़कों पर मलबा बिखरा है। अधिकारियों ने कई हजार लीटर रसायन के लीक होने के कारण और विस्फोट होने की आशंका के चलते आसपास करीब पांच किलोमीटर तक के इलाकों से लोगों को हटाने का आदेश दिया है। इन सभी लोगों को एक स्कूल और एक सरकारी कार्यालय में ठहराया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि अभी तक हादसे में 11 लोगों के घायल होने की खबर है, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। सभी का नजदीक ही एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के कई घंटे बाद दमकल विभाग ने आग पर नियंत्रण पा लिया है, लेकिन उसे बुझाने की कोशिश जारी है। बैंग फ़ली इलाके में आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। कम्पनी से सम्पर्क करने पर किसी ने फोन नहीं उठाया।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि शुरुआती विस्फोट ने सुवर्णभूमि में टर्मिनल भवन को हिलाकर रख दिया, जिससे बैंकॉक के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर ‘अलर्ट’ घोषित किया गया।

हवाईअड्डा अधिकारियों ने बताया कि कोई उड़ान सेवा रद्द नहीं की गई। हालांकि इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी उन्होंने नहीं दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात