'मिस कोस्टा रिका' रह चुकीं पूर्व सुंदरी ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

By भाषा | Published: February 9, 2019 03:30 PM2019-02-09T15:30:07+5:302019-02-09T15:31:21+5:30

एरिआस दो बार देश के राष्ट्रपति रह चुके हैं और मध्य अमेरिका में गृह युद्ध समाप्त कराने में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें 1987 में नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था।

Ex-Miss Costa Rica Is Latest to Accuse Arias of Sexual Abuse | 'मिस कोस्टा रिका' रह चुकीं पूर्व सुंदरी ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

ऑस्कर एरिआस सांचेज।

पूर्व मिस कोस्टा रिका ने नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति ऑस्कर एरिआस सांचेज के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई है। ऑस्कर पर एक ही हफ्ते के अंदर यौन शोषण के आरोप लगाने वाली यह दूसरी महिला हैं। 

फेसबुक ने एंटरटेन्मेंट को समर्पित अपने एक पेज में बृहस्पतिवार को शिकायत की एक फोटो प्रकाशित की, जिसमें कहा गया कि 2015 में एरिआस ने अपने घर में उसे पकड़ा, जकड़ा और उसकी मर्जी के खिलाफ उसका चुंबन लिया। अभियोजकों ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की कि उन्हें एरिआस सांचेज के खिलाफ नयी शिकायत प्राप्त हुई है। यह यौन शोषण के अपराध से जुड़ी है। अब तक कम से कम पांच महिलाएं उन पर इस प्रकार के आरोप लगा चुकी हैं। 

गौरतलब है कि एरिआस दो बार देश के राष्ट्रपति रह चुके हैं और मध्य अमेरिका में गृह युद्ध समाप्त कराने में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें 1987 में नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था।

Web Title: Ex-Miss Costa Rica Is Latest to Accuse Arias of Sexual Abuse

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे