लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से भारतीय राजनयिक, दूतावास कर्मियों को निकालना 'कठिन व जटिल' अभियान रहा: जयशंकर

By भाषा | Updated: August 17, 2021 20:18 IST

Open in App

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि युद्धग्रस्त अफगानिस्तान से भारतीय राजदूत और दूतावास कर्मियों को निकालकर भारत लाने का अभियान ''कठिन व जटिल'' रहा। साथ ही उन्होंने इस प्रयास में सहयोग करने वालों का आभार भी जताया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा समिति के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए चार दिवसीय दौर पर अमेरिका पहुंचे जयशंकर ने अफगानिस्तान से भारतीय राजदूत रुद्रेंद्र टंडन और दूतावास कर्मियों को वापस लाने के लिए नयी दिल्ली द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में ट्विटर पर विस्तृत जानकारी साझा की। विदेश मंत्री ने ट्वीट कर कहा, '' भारतीय राजदूत और दूतावास कर्मियों का काबुल से भारत आना एक कठिन और जटिल अभियान था। उन सभी लोगों का धन्यवाद जिनके सहयोग से यह संभव हो पाया।'' काबुल में भारतीय राजदूत एवं दूतावास के कर्मियों समेत करीब 150 लोगों को लेकर भारतीय वायुसेना का एक विमान मंगलवार को अफगानिस्तान से गुजरात के जामनगर पहुंचा था। सी-19 विमान पूर्वाह्न 11 बजकर 15 मिनट पर जामनगर में वायुसेना अड्डे पर उतरा था और फिर वहां से ईंधन भराने के बाद शाम करीब पांच बजे दिल्ली के समीप स्थित हिंडन एयरबेस पहुंचा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'अगर US ने हम पर हमला किया, तो बिना सोचे-समझे हमें मुंबई, नई दिल्ली पर हमला कर देना है': टीवी शो पर PAK के पूर्व राजदूत की धमकी, VIDEO

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वAI Summit 2026: अमेरिका, रूस, चीन समेत 80 से ज़्यादा देशों ने AI पर नई दिल्ली घोषणा को अपनाया, डिक्लेरेशन 7 खास बातों पर आधारित

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!