लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन संकट: यूरोपीय संघ 2022 के अंत तक रूसी तेल के आयात में 90 प्रतिशत कटौती करेगा, सभी सदस्य देश सहमत हुए

By भाषा | Updated: May 31, 2022 09:40 IST

यूरोपीय संघ की कार्यकारी शाखा की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि दंडात्मक कदम वर्ष के अंत तक रूस से ईयू के लिए तेल आयात में प्रभावी रूप से लगभग 90 प्रतिशत की कटौती करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देप्रतिबंध में समुद्र के रास्ते लाया जाने वाला रूसी तेल भी शामिल है।समझौते में रूस से आयात किया जाने वाला दो-तिहाई से अधिक तेल शामिल हैं।अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए यूक्रेन को नौ अरब यूरो की सहायता देने पर भी सहमत हुए हैं।

ब्रसेल्स: यूरोपीय संघ (ईयू) के नेताओं ने सोमवार को रूस पर नए प्रतिबंधों के हिस्से के रूप में साल के अंत तक ईयू में रूसी तेल के अधिकांश आयात को प्रतिबंधित करने को लेकर सहमति जताई है। यूक्रेन को नयी वित्तीय मदद देने के लिए लंबे समय से लंबित पैकेज पर केंद्रित एक शिखर सम्मेलन में यह फैसला किया गया।

प्रतिबंध में समुद्र के रास्ते लाया जाने वाला रूसी तेल भी शामिल है, जिससे पाइपलाइन द्वारा आयात के लिए अस्थायी छूट भी मिलती है। इस फैसले पर आम सहमति के लिए हंगरी की मंजूरी महत्वपूर्ण थी।

यूरोपीय संघ परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने कहा कि समझौते में रूस से आयात किया जाने वाला दो-तिहाई से अधिक तेल शामिल हैं। यूरोपीय संघ की कार्यकारी शाखा की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि दंडात्मक कदम ‘‘वर्ष के अंत तक रूस से ईयू के लिए तेल आयात में प्रभावी रूप से लगभग 90 प्रतिशत की कटौती करेगा।’’

मिशेल ने बताया कि नेता युद्धग्रस्त देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए यूक्रेन को नौ अरब यूरो की सहायता देने पर भी सहमत हुए हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह राशि किस रूप में दी जाएगी।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनक्रूड ऑयलEuropean Union
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

विश्वईस्टर से पहले यूरोप में 12 टन किटकैट चॉकलेट चोरी, कंपनी ने कहा- 'चोरों के बेहतरीन स्वाद की तारीफ़ करते हैं'

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल