लाइव न्यूज़ :

इजराइल-फलस्तीन के बीच जंग को रोकने के उपायों पर विचार कर रहे हैं ईयू के विदेश मंत्री

By भाषा | Updated: May 18, 2021 17:04 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 18 मई (एपी) यूरोपीय संघ के विदेश मंत्री मंगलवार को इस बात पर चर्चा करने के लिए बैठक कर रहे हैं कि इजराइली सशस्त्र बलों और फलस्तीनी उग्रवादियों के बीच लड़ाई को समाप्त करने के कूटनीतिक प्रयासों में मदद करने के लिए 27 देशों के संघ के राजनीतिक दबदबे का इस्तेमाल कैसे किया जाए।

यूरोपीय संघ युद्धविराम के अपने आह्वान और नवीनतम संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक राजनीतिक समाधान की आवश्यकता को लेकर एकजुट हो गया है, लेकिन राष्ट्र इस बात पर विभाजित हैं कि कैसे बढ़िया से मदद की जाए। संघर्ष के दो हफ्ते हो गए हैं। मंत्रियों के वीडियो-कॉन्फ्रेंस में प्रतिबंधों या अन्य उपायों की धमकियों से जुड़े किसी भी ठोस निर्णय की संभावना नहीं है।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारी हवाई हमलों में अब तक कम से कम 212 फलस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें 61 बच्चे शामिल हैं और 1,400 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

इजराइल में असैन्य क्षेत्रों की ओर किए गए रॉकेट हमलों में 5 वर्षीय लड़के सहित इजराइल में दस लोग मारे गए हैं।

इजराइल ने गाजा में आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिसमें गाजा शहर में छह मंजिला इमारत ध्वस्त हो गया और फलस्तीनी आतंकवादियों ने मंगलवार तड़के इजराइल में दर्जनों रॉकेट दागे।

यूरोपीय आयोग के प्रवक्ता पीटर स्टैनो ने कहा कि मंगलवार की बैठक का उद्देश्य यह पता लगाना है कि तनाव को कम करने, तनाव को रोकने और जारी हिंसा को रोकने के लिए यूरोपीय संघ कितना अच्छा योगदान दे सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!