लाइव न्यूज़ :

2जी मोबाइल डेटा एन्क्रिप्शन मानक में पाई गई त्रुटियां

By भाषा | Updated: June 16, 2021 16:55 IST

Open in App

बर्लिन, 16 जून (एपी) यूरोप में साइबर सुरक्षा शोधकर्ताओं का कहना है कि उन्हें सेलफोन में इस्तेमाल होने वाले एन्क्रिप्शन (कूटलेखन) एल्गोरिदम में एक खामी का पता चला है और ऐसी आशंका है कि इस त्रुटि की मदद से हमलावर दो दशकों से अधिक समय तक कुछ डेटा के आदान-प्रदान पर नजर रखने में कामयाब रहे।

बुधवार को प्रकाशित एक पत्र में जर्मनी, फ्रांस और नॉर्वे के शोधकर्ताओं ने कहा कि यह त्रुटि जीपीआरएस या 2जी मोबाइल डेटा मानक को प्रभावित करती है। अधिकांश फोन अब 4G या 5G मानकों का उपयोग करते हैं, लेकिन कुछ देशों में डेटा कनेक्शन के लिए जीपीआरएस अब भी विकल्प बना हुआ है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि किसी गलती की वजह से जीईए-1 एल्गोरिदम में यह भेद्यता होने की गुंजाइश कम है और ऐसा संभवतः जानबूझकर किया गया, ताकि कानून प्रवर्तन एजेंसियों को "पिछला दरवाजा" मुहैया कराया जा सके और मजबूत एन्क्रिप्शन उपकरण के निर्यात को प्रतिबंधित करने वाले कानूनों का पालन किया जा सके।

जर्मनी स्थित रुहर विश्वविद्यालय बोचम के क्रिस्टोफ़ बेयरले ने कहा कि उनके प्रयोगात्मक विश्लेषण के अनुसार, जर्मन लॉटरी में लगातार दो बार छह सही संख्याएं आने की संभावना लगभग उतनी ही होती है जितनी कि इस प्रकार की त्रुटि होने की संभावना।

शोधकर्ताओं ने कहा कि जीईए- एल्गोरिदम को 2013 की शुरुआत में सेलफोन से चरणबद्ध तरीके से हटाया जाना था, लेकिन उन्होंने इसे वर्तमान एंड्रॉइड और आईओएस स्मार्टफोन में भी पाया है। उन्होंने कहा कि सेलफोन निर्माताओं और मानक संगठनों से इस त्रुटि को दूर करने के लिए कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल