लाइव न्यूज़ :

मॉडल एरिका रॉबिन बनी 'मिस यूनिवर्स पाकिस्तान', 72वें मिस यूनिवर्स में पहली बार करेंगी पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व, नेता और धर्मगुरु कर रहे हैं निंदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2023 18:05 IST

पाकिस्तान में हुए मिस यूनिवर्स पाकिस्तान प्रतियोगिता में एरिका रॉबिन ने खिताब जीत लिया है। इसके साथ ही उन्हें 72वें मिस यूनिवर्स में पाकिस्तान की ओर से प्रतिनिधित्तव करने का मौका मिलने जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमिस यूनिवर्स पाकिस्तान प्रतियोगिता में मॉडल एरिका रॉबिन ने जीती बाजीइसके बाद वो 72वें मिस यूनिवर्स में पहली बार पाकिस्तानी की ओर से करेंगी प्रतिनिधित्तवयह प्रतियोगिता 18 नवंबर 2023 को होने सेंट्रल अमेरिका के देश अल साल्वाडोर में होगी

इस्लामाबाद: हाल में हुए मिस यूनिवर्सपाकिस्तान प्रतियोगिता में मॉडल एरिका रॉबिन ने खिताब जीता है। इसी के बाद वो अल साल्वाडोर में 72वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए हिस्सा लेने के लिए तैयारी कर रही हैं। वो विश्व की होने वाली इस प्रतियोगिता में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली मॉडल होंगी।

ऐसे मौके को पाकिस्तान के नागरिक सेलिब्रेट कर रहे हैं कि एरिका मिस यूनिवर्स पेजेंट में भाग लेने जा रही हैं। लेकिन, यह बात पाकिस्तान के धार्मिकगुरु और नेताओं को नहीं भा रही है और वो इसी बात के चलते आलोचना का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। 

एक धार्मिक जानकार ताकी उस्मानी ने रॉबिन की निंदा करते हुए कहा कि सरकार को कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए जिसने भी ये इवेंट करवाया है। दूसरी तरफ पाकिस्तानी सांसद अहमद खान जो जमात-ए-इस्लामी पार्टी से आते हैं। उन्होंने सीधे पूछा कि पाकिस्तान में ये सौंदर्य प्रतियोगिता कराने वाला आयोजक है। इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि इस शर्मिंदगी भरा कारनामा किसे किया?

रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के केयरटेकर अंवार-उल-हक काकार ने देश की खुफिया एजंसियों से आयोजकों के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि बिना सरकार के सहमति के रॉबिन का नाम कैसे मिस यूनिवर्स में दिया।

काकार ने कहा, यह प्रोग्राम एक तरह से शर्मिंदा करने वाला था और पाकिस्तानी महिलाओं को अपमानित करने वाला है। 

चारों तरफ हो रही निंदा पर रॉबिन ने कहा, "यह पाकिस्तान की तरफ से प्रतिनिधित्व करना बेहत गर्व की बात है। लेकिन मैं ये नहीं समझ पा रही हूं कि किसी को इस बात से क्या समस्या है। उन्होंने कहा यह सब इसलिए कह रहे हैं कि मैं इस इवेंट में स्वीमसूट में कैटवॉक करुंगी और इवेंट वाली जगह पुरुष और महिलाओं से भरी रहेगी। 

एरिका रॉबिन अभी 24 साल की पाकिस्तानी मॉडल हैं और उन्होंने बिजनेस में डिग्री भी प्राप्त की है। उन्होंने अपना प्रोफेशनल करियर जनवरी 2022 में शुरू किया था। 

बता दें कि 72 वां मिस यूनिवर्स इवेंट अल साल्वाडोर के नेशन जिमनासियम में 18 नवंबर 2023 को होगा।

टॅग्स :मिस यूनिवर्सपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत