लाइव न्यूज़ :

जापान में आपातकाल खत्म, कार्यालय में लौटे लोग

By भाषा | Updated: October 1, 2021 11:48 IST

Open in App

तोक्यो, एक अक्टूबर (एपी) जापान छह महीनों से अधिक समय बाद पहली बार कोरोना वायरस संबंधी आपात स्थिति से पूरी तरह बाहर आ गया है। संक्रमण के मामले कम होने के कारण देश ने अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए कोविड-19 संबंधी नियमों में धीरे-धीरे ढील देना शुरू कर दिया है।

तोक्यो के व्यस्त शिंगावा ट्रेन स्टेशन पर मास्क पहने हुए यात्री अपने-अपने काम पर जाते हुए दिखे। इनमें से कुछ लोग महीनों बाद कार्यालयों में जा रहे थे।

तोक्यो समेत आधे से अधिक देश में लगा आपातकाल बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। पिछले कुछ हफ्तों में संक्रमण के नए मामलों में कमी आने के बाद यह फैसला लिया गया है। महामारी के मामलों में कमी आने के कारण जापान की स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली पर दबाव कम हुआ है।

निवर्तमान प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने लोगों का उनके धैर्य और सहयोग के लिए आभार जताया और वायरस रोधी मूल उपायों का पालन करने को कहा। उन्होंने कहा, ‘‘एक बार फिर मैं आपका सहयोग मांगता हूं ताकि हम सुरक्षित महसूस करते हुए अपनी दिनचर्या में लौट सकें।’’

आपातकाल की स्थिति हटाए जाना कुछ लोगों के लिए एक नयी शुरुआत है। अकीफुमी सुगीहारा ने कहा कि वह करीब एक साल बाद शिंगावा ट्रेन स्टेशन लौटे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं पिछले एक साल से ज्यादा वक्त से घर से काम कर रहा था और मैं तोक्यों में अपने कार्यालय में आया हूं क्योंकि आज आपातकाल हटा लिया गया। यह एक शुरुआत लग रही है।’’

जापान में तकरीबन 59 प्रतिशत से अधिक लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले ली है। देश में अब तक कोरोना वायरस के 16.9 लाख मामले आए हैं और 17,641 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब