लाइव न्यूज़ :

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की 1 दिन में 955 अरब घटी संपत्ति, कई और अमीरों ने गंवाई अपनी दौलत

By अनिल शर्मा | Updated: May 19, 2022 15:26 IST

बीते 24 घंटे में दुनिया के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों को 42.7 बिलियन डॉलर (करीब 3,318 अरब रुपये) का नुकसान हो चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार को एलन की संपत्ति एक दिन में ही  $12.4 बिलियन (करीब ₹955 अरब) घट गई। फिलहाल एलन मस्क की नेटवर्थ $210 बिलियन है।दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस को भी 8.2 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है।

अमेरिकाः टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क की संपत्ति बुधवार एक दिन में ही  $12.4 बिलियन (करीब ₹955 अरब) घट गई। एलन की संपत्ति के शेयर में 6.8% की गिरावट दर्ज की गई। गौरतलब है कि बुधवार को ही इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता ने अपने एक ट्वीट में रिपब्लिकन को वोट देने की बात कही थी।

एलन ने ट्वीट में लिखा था, अतीत में मैंने डेमोक्रेट को वोट दिया था, क्योंकि वे (ज्यादातर) दयालु पार्टी थी। लेकिन वे विभाजन और नफरत की पार्टी बन गए है, इसलिए मैं अब उनका समर्थन नहीं कर सकता और रिपब्लिकन को वोट दूंगा। अब देखिए मेरे खिलाफ उनकी गंदी चालों का अभियान...। इस ट्वीट के बीच ही एलन की संपत्ति में काफी गिरावट हुई। 

टेस्ला सीईओ एलन मस्क को 12.4 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। और अब उनकी नेटवर्थ कम होकर 218.1 बिलियन डॉलर रह गई है। एक समय उनकी दौलत 300 बिलियन डॉलर के पार निकल गई थी। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर लिस्ट की बात करें तो, गुरुवार को बीते 24 घंटे में दुनिया के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों को 42.7 बिलियन डॉलर (करीब 3,318 अरब रुपये) का नुकसान हुआ।एलन कोसबसे ज्यादा एलन को नुकसान हुआ है। हालांकि, इस गिरावट के बाद भी मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं और फिलहाल उनकी नेटवर्थ $210 बिलियन है। वहीं दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस को काफी नुकसान  हुआ है। बेजोस को इस दौरान 8.2 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। इसके साथ ही  फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में  3.6 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। इस नुकसान के साथ उनकी मौजूदा नेटवर्थ 68.9 बिलियन डॉलर रह गई है। 

 व्यापक बाजार बिकवाली के बीच बुधवार यूएस स्टॉक इंडेक्स नसदाक 4.7 प्रतिशत गिर गया, टेस्ला के शेयर भी गिर गए। इसके कई कारण सामने आए। एक रिपोर्ट में कहा गया कि  स्टैंडर्ड एंड पूअर्स (एस एंड पी) के उत्तरी अमेरिकी ईएसजी इंडेक्स के प्रमुख मार्गरेट डोर्न ने एस एंड पी के ईएसजी इंडेक्स से टेस्ला के सूचकांक से बाहर जाने को लेकर एक ब्लॉग पोस्ट लिखा था। इस वजह से भी शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। 

 

टॅग्स :एलन मस्कट्विटरDemocratic PartyRepublican Party
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्व'मुस्लिम अमेरिकी समाज के लिए सही नहीं हैं': रिपब्लिकन सांसद एंडी ओगल्स की विवादित टिप्पणी से अमेरिकी राजनीति में आया भूचाल

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा