लाइव न्यूज़ :

ताजमहल सचमुच विश्व अजूबा है, एलन मस्क ने विवादों के बीच किया ट्वीट, मां माये मस्क ने साझा की 1954 की तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 10, 2022 16:26 IST

हाल ही में एलन ने अपनी मौत को लेकर एक ट्वीट किया था जिसपर उनकी मां ने उन्हें फटकार लगाई थी। एलन ने ट्वीट में लिखा था, अगर मैं संदिग्ध परिस्थितियों में मर जाऊं तो! इस पर उनकी मां माये मस्क ने जवाब देते हुए लिखा था- ऐसा मजाक अच्छा नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देएलन मस्क ने बताया है कि उन्होंने 2007 में ताजमहल का दीदार किया थाहिस्ट्री डिफाइंड नाम के ट्विटर खाते से ताजमहल के दीवारों पर की गई नक्काशी की तस्वीर साझा की गई है

Taj Mahal: टेस्ला के मालिक और दुनिया से सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क अपने ट्वीट को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इस बीच, जब भारत में ताजमहल को उसके तेजोमहालय होने के दावे किए जा रहे हैं, एलन ने अपने एक ट्वीट में इसकी खूबसूरती की तारीफ की है। एलन ने कहा है कि 2007 में उन्होंने ताजमहल का दीदार किया था। और यह सचमुच विश्व का अजूबा है। यही नहीं एलन मस्क की मां माये मस्क ने भी ताजमहल के प्रति एलन के पुरखों के प्यार का इजहार 1954 की तस्वीरों के जरिए की है।

एलन ने हिस्ट्री डिफाइंड नाम के ट्वीटर हैंडल के एक ट्वीट के जवाब में अपने पुराने भारत के दौरे को याद करते हुए लिखा कि यह आश्चर्यजनक है। मैं 2007 में ताजमहल गया था, वाकई मैं दुनिया का अजूबा है। वहीं एलन के ट्वीट को उनकी मां माये मस्क ने कोट ट्वीट करते हुए कहा कि 1954 में तुम्हारे दादा- दादी साउथ अफ्रीका से ऑस्ट्रेलिया जाते वक्त ताजमहल देखने गए थे। वह दुनिया में एक मात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने सिंगल इंजन प्रोपेलर प्लेन से बिना किसी रेडियो और जीपीएस के ये कारनामा किया था।

एलन की मां द्वारा साझा की गई तस्वीरों में से एक में उनकी मां व्यान (Wyn) ताजमहल के सामने खड़ी नजर आ रही हैं और एक तस्वीर में उनके दादा जोशुआ (Joshua), एकल इंजन वाले प्रोपेलर विमान के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले एलन ने अपनी मौत को लेकर एक ट्वीट किया था जिसपर उनकी मां ने उन्हें फटकार लगाई थी। एलन ने ट्वीट में लिखा था, अगर मैं संदिग्ध परिस्थितियों में मर जाऊं तो! इस पर उनकी मां माये मस्क ने जवाब देते हुए लिखा था- ऐसा मजाक अच्छा नहीं है। एलन ने इसके लिए माफी मांगी और कहा कि मैं जिंदा रहने की पूरी कोशिश करूंगा।'

 

टॅग्स :एलन मस्कताज महलआगरा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

कारोबारएलपीजी सिलेंडर की किल्लत?, आगरा में पेठा कारोबार पर भारी संकट, कुछ इकाइयां पूरी तरह से बंद?

क्राइम अलर्टचार साल लिव-इन रिलेशनशिप में रहे और शादी किसी और से?, पुलिस कांस्टेबल ने दिया धोखा, मरने से पहले महिला ने वीडियो में कहा-किसी लड़की को धोखा मत दो, देखिए

विश्व अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला