लाइव न्यूज़ :

एलन मस्क अब खरीदेंगे 'कोका कोला'! टेस्ला के सीईओ का नया ट्वीट चर्चा में

By विनीत कुमार | Updated: April 28, 2022 09:15 IST

एलन मस्क ट्विटर पर पिछले कुछ दिनों से काफी सक्रिय है। हाल में इस खरीदने की डील फाइनल होने के बाद मस्क ट्विटर में बदलाव के संकेत भी लगातार दे रहे हैं। अब उन्होंने कोका कोला खरीदने की बात एक ट्वीट कर कही है।

Open in App
ठळक मुद्देएलन मस्क ने ट्वीट कर कहा है कि वे अब कोका कोला खरीदेंगे।हालांकि ये साफ नहीं है कि क्या एलन मस्क ने ये बात मजाकिया लहजे में कही है।

वॉशिगटन: ट्विटर को खरीदने के बाद टेस्ला के सईओ एलन मस्क काफी चर्चा में हैं। पिछले कुछ दिनों में उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट भी किए हैं। इसमें उन्होंने ट्विटर के भविष्य को लेकर भी कुछ बातें कही हैं। इन सबके बीच उनका एक ट्वीट फिर से खूब चर्चा में है। दरअसल एलन मस्क ने ट्वीट कर कहा है कि अब वे 'कोका कोला' खरीदने जा रहे हैं।

हालांकि ये साफ नहीं है कि एलन मस्क ने ये बात मजाकिया लहजे में कही है या वाकई इसका कोई मतलब निकाला जाना चाहिए। इस ट्वीट के कुछ देर बाद मस्क ने एक और ट्वीट किया और कहा कि ट्विटर और ज्यादा मजे वाली जगह बनानी चाहिए।

मस्क यही नहीं रूके और कुछ देर बाद एक स्क्रिनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'सुनो मैं जादू नहीं कर सकता।' मस्क ने जो स्क्रिनशॉट शेयर किया है उसमें लिखा है कि वे अब मैकडॉनल्ड्स खरीदने जा रहे हैं और इसके सभी आइसक्रीम के मशीनों को ठीक करेंगे।  

एलन मस्क ने एक और ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'ट्विटर डायरेक्ट मैसेज के पास सिग्नल की तरह एंड टू एंड एन्क्रिप्शन होना चाहिए. ताकि कोई भी आपके मैसेज की जासूसी या हैक न कर सके।'

गौरतलब है कि पिछले दिनों एलन मस्क ने करीब 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण करने का समझौता किया। मस्क ने कहा था कि वह ट्विटर को इसलिए खरीदना चाहते है, क्योंकि उन्हें नहीं लगता कि यह स्वतंत्र अभिव्यक्ति के मंच के रूप में अपनी क्षमता पर खरा उतर पा रहा है। ट्विटर ने कहा कि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह एक निजी स्वामित्व वाली कंपनी बन जाएगी। बता दें कि मस्क ट्विटर पर 2010 में आये थे और अब उनके 8.5 करोड़ फॉलोअर हैं, जो किसी कारोबारी के फॉलोअर की सर्वाधिक संख्या है।

टॅग्स :एलन मस्कट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत