लाइव न्यूज़ :

Elon Musk-Twitter Battle: बॉट एकाउंट्स की जांच करने वाले ट्विटर कर्मचारियों से पूछताछ करना चाहते हैं एलन मस्क

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 11, 2022 08:04 IST

एलन मस्क ने पिछले महीने कहा कि वह 44 अरब डॉलर के ट्विटर सौदे को समाप्त कर रहे क्योंकि ट्विटर ने इन एकाउंट्स के बारे में जानकारी नहीं दी थी। ट्विटर ने सौदा पूरा करने के लिए मस्क पर मुकदमा दायर किया और डेलावेयर चांसरी कोर्ट में एक मुकदमा अक्टूबर के लिए निर्धारित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएलन मस्क बॉट एकाउंट्स की जांच करने वाले ट्विटर कर्मचारियों से पूछताछ करना चाहते हैं।ट्विटर पर बॉट और स्पैम एकाउंट्स की कानूनी लड़ाई में एक अहम मुद्दा बना हुआ है। मस्क ने पिछले महीने कहा कि वह 44 अरब डॉलर के ट्विटर सौदे को समाप्त कर रहे क्योंकि ट्विटर ने इन एकाउंट्स के बारे में जानकारी नहीं दी थी।

वॉशिंगटन: टेस्ला के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की कानूनी टीम ट्विटर इंक से यह गणना करने के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों के नाम बदलने की मांग कर रही है कि सोशल मीडिया साइट के कितने प्रतिशत यूजर्स बॉट और स्पैम एकाउंट्स हैं। ट्विटर पर बॉट और स्पैम एकाउंट्स की कानूनी लड़ाई में एक अहम मुद्दा बना हुआ है। 

मस्क ने पिछले महीने कहा कि वह 44 अरब डॉलर के ट्विटर सौदे को समाप्त कर रहे क्योंकि ट्विटर ने इन एकाउंट्स के बारे में जानकारी नहीं दी थी। ट्विटर ने सौदा पूरा करने के लिए मस्क पर मुकदमा दायर किया और डेलावेयर चांसरी कोर्ट में एक मुकदमा अक्टूबर के लिए निर्धारित किया गया है। सूत्र ने बताया कि मंगलवार को सील के तहत दायर एक पत्र में मस्क के वकीलों ने मामले की देखरेख करने वाले न्यायाधीश से ट्विटर को कर्मचारियों के नाम सौंपने के लिए कहा, ताकि बचाव दल उनसे पूछताछ कर सके।

ब्लूमबर्ग ने सबसे पहले मस्क के वकीलों के अनुरोध की सूचना दी। ट्विटर और एलन मस्क के वकील ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। ट्विटर ने पहले कहा है कि उसने सौदा पूरा करने के लिए मस्क के साथ प्रासंगिक जानकारी साझा करने के लिए काम किया है। बता दें कि मस्क से ट्विटर यूजर्स ने हाल ही में पूछा था कि क्या 44 बिलियन डॉलर की ट्विटर डील के बाद वो टेस्ला के बेचे गए शेयर वापस खरीदेंगे तो मस्क ने हां में जवाब दिया था।

टॅग्स :एलन मस्कट्विटरटेस्ला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!