लाइव न्यूज़ :

अल सल्वाडोर का सैन्य विमान प्रशांत महासागर में दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 3, 2021 08:48 IST

Open in App

सैन सल्वाडोर (अल सल्वाडोर), तीन दिसंबर (एपी) अल सल्वाडोर का एक सैन्य विमान बृहस्पतिवार को प्रशांत महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इस हादसे में देश के रक्षा मंत्री के बेटे समेत दो तीन लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है।

सशस्त्र बलों ने बताया कि विमान में तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों के शव बरामद कर लिए गए है और तीसरे व्यक्ति की तलाश जारी है। जिन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, उनमें चालक दल का एक सदस्य और रक्षा मंत्री फ्रांसिस रेने मेरिनो मोनरॉय के पुत्र गेरार्डो मेरिनो शामिल थे।

सशस्त्र बलों ने यह नहीं बताया कि गेरार्डो मेरिनो विमान में सवार क्यों थे। उन्होंने केवल इतना बताया कि विमान ‘‘तटीय इलाके में एक मिशन पर गया था’’, तभी वह हादसे का शिकार हो गया।

दुर्घटना तट से लगभग तीन समुद्री मील की दूरी पर हुई और खोज के प्रयास में मदद के लिए नावों और विमानों को भेजा गया। राष्ट्रपति नायिब बुकेले ने रक्षा मंत्री के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल