लाइव न्यूज़ :

हवाई अड्डे पर ड्रोन हमले में आठ लोग घायल, विमान को नुकसान पहुंचा : सऊदी टीवी

By भाषा | Updated: August 31, 2021 19:59 IST

Open in App

दुबई, 31 अगस्त (एपी) सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में एक हवाई अड्डे पर मंगलवार को बम से लदा ड्रोन टकराने से आठ लोग घायल हो गए और एक यात्री विमान को नुकसान पहुंचा। देश के सरकारी टेलीविजन ने यह जानकारी दी। पड़ोसी यमन के साथ जारी युद्ध के बीच सऊदी अरब पर यह सबसे ताजा हमला है। यमन में सऊदी अरब के नेतृत्व में लड़ रहे सैन्य गठबंधन ने इस हमले के लिए यमन के इरान समर्थित हूदी विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि पिछले 24 घंटे में आभा हवाई अड्डे पर यह दूसरा हमला है। हवाई अड्डे पर पिछले हमले में बैलेस्टिक मिसाइल के छर्रे बिखरे नजर आये थे किंतु कोई हताहत नहीं हुआ था। वैसे हूदियों ने ताजे हमले के लिए की जिम्मेदारी नहीं ली है। उसके प्रवक्ता से जब इस बारे में पूछने के लिए कॉल किए गये उसने कोई जवाब नहीं दिया। सैन्य गठबंधन ने कहा कि सऊदी सैन्यबल ने विस्फोटक वाला ड्रोन ‘पकड़ लिया।’ हालांकि उसने उसका ब्योरा नहीं दिया एवं यह भी नहीं बताया कि लोग कैसे घायल हुए। इन हमलों से महज कुछ दिन पहले यमन के दक्षिण हिस्से में एक महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने पर ड्रोन हमले में सऊदी समर्थित 30 यमन सैनिक मारे गये थे। इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली। सऊदी नीत सैन्य गठबंधन की 2015 से यमन में ईरान समर्थित शिया (हुती) विद्रोहियों से लड़ाई चल रही है जो सऊदी अरब के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों, सैन्य प्रतिष्ठानों और अन्य अवसंरचना को निशाना बनाते रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

भारतपूरी तरह से फर्जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा-सरासर झूठ और जरा भी सच्चाई नहीं

क्राइम अलर्टफर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवा कर बहरीन और सऊदी अरब की यात्रा, बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्या कैंप में रहने वाले अब्दुल अमीन को 3 साल की सजा?

क्राइम अलर्टदुबई से पहुंचे मुंबई?, सिगरेट के बड़े पैकेट में मोम के अंदर 3.15 करोड़ रुपये का सोना जब्त, 2 अरेस्ट

विश्वअमेरिका और ईरान जंगः अविश्वास की आग में झुलस रहे पाकिस्तान के जनरल आसिम मुनीर

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?