लाइव न्यूज़ :

6 दिन में घूम लिए दुनिया के सारे 7 अजूबे, मिस्र के 45 वर्षीय व्यक्ति ने बनाया नया रिकॉर्ड, देखें

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 19, 2024 13:18 IST

इस रिकॉर्ड का प्रयास करने के लिए, मैगी को केवल निर्धारित सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अनुमति दी गई थी, क्योंकि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स निजी वाहनों की अनुमति देता है।

Open in App
ठळक मुद्देमिस्र के 45 वर्षीय व्यक्ति ने बनाया नया रिकॉर्ड6 दिन में घूम लिए दुनिया के सारे 7 अजूबेमैग्डी की यात्रा चीन की महान दीवार से शुरू हुई

Guinness World Records: मिस्र के 45 वर्षीय व्यक्ति मैग्डी आइसा ने एक खास रिकॉर्ड बना दिया है। मैग्डी आइसा ने दुनिया के नए 7 अजूबों को सबसे तेजी से देखने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।  उन्होंने अपनी यात्रा 6 दिन 11 घंटे 52 मिनट में पूरी की। यह पिछले रिकॉर्ड से साढ़े चार घंटे कम है। 

मैग्डी की यात्रा चीन की महान दीवार से शुरू हुई। फिर भारत में ताज महल, जॉर्डन में पेट्रा, रोम में कोलोसियम, ब्राजील में क्राइस्ट द रिडीमर, पेरू में माचू पिचू और अंत में मेक्सिको के प्राचीन माया शहर चिचेन इट्ज़ा तक पहुंचे।

इस रिकॉर्ड का प्रयास करने के लिए, मैगी को केवल निर्धारित सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अनुमति दी गई थी, क्योंकि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स निजी वाहनों की अनुमति देता है। मैग्डी ने बताया कि रिकॉर्ड तोड़ने वाले मार्ग की योजना बनाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था जिसमें लगभग डेढ़ साल लग गए। उनके अनुसार उड़ानों, ट्रेनों, बसों, सबवे और परिवहन केंद्रों को नेविगेट करना चुनौती थी। "एक भी व्यवधान पूरे यात्रा कार्यक्रम को पटरी से उतार सकता था।

यात्रा के प्रत्येक भाग को पूरा करने के लिए मैग्डी आइसा ने व्यापक शोध किया। उनके अनुसार कभी-कभी हालात बेहद मुश्किल भी हो गए। यूरोप से रियो डी जनेरियो के लिए रात भर की ट्रान्साटलांटिक उड़ान लेनी पड़ी। , माचू पिचू तक पहुँचना एक चुनौती साबित हुआ इसमें एक दिन से अधिक का समय लगा और कई प्रकार के सार्वजनिक परिवहन की जरूरत पड़ी। साथ ही काफी पैदल चलना भी पड़ा।

पेट्रा के लिए उनकी दैनिक बस छूट गई जिससे दूसरी सार्वजनिक बस ढूंढने के लिए मजबूर होना पड़ा। उनकी पेरू से मैक्सिको की उड़ान लगभग छूट गई, लेकिन मैग्डी द्वारा उनके विश्व रिकॉर्ड प्रयास के बारे में बताने के बाद एयरलाइन कर्मचारियों ने चेक-इन काउंटर फिर से खोल दिया। उन्हें सबसे बड़ी समस्या का सामना अपने रिकॉर्ड प्रयास को पूरा करने के बाद करना पड़ा। उड़ान रद्द होने के कारण काहिरा में घर लौटने में उन्हें पूरे दो दिन लग गए।

टॅग्स :गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्सभारतताज महलमिस्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!