लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के दौरे पर गए पाकिस्तान के रेल मंत्री के ऊपर चले अंडे और घूसें, जानिए क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: August 24, 2019 05:26 IST

खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) से जुड़े दो लोगों ने पीपीपी नेता बिलावल भुट्टो जरदारी के खिलाफ ‘‘अपमानजनक भाषा’’ के इस्तेमाल के प्रतिशोध के रूप में हमले की बात स्वीकारी ।

Open in App

 ब्रिटेन दौरे पर गए पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद को घूंसा मारा गया और उन पर अंडे फेंके गए । पाकिस्तान की मीडिया में आयी खबरों में इसकी जानकारी दी गयी है ।पाकिस्तान के मंत्री और अवामी मुस्लिम लीग के प्रमुख पर यह हमला उस समय किया गया जब वह इस हफ्ते के शुरू में लंदन में एक पुरस्कार समारोह स्थल से बाहर सिगार पीने के लिए निकले ।

खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) से जुड़े दो लोगों ने पीपीपी नेता बिलावल भुट्टो जरदारी के खिलाफ ‘‘अपमानजनक भाषा’’ के इस्तेमाल के प्रतिशोध के रूप में हमले की बात स्वीकारी । आसिफ खान एवं समाह नाज ने यह दावा किया कि राशिद साक्षात्कारों में हमेशा दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो के खिलाफ ‘‘अपमानजनक एवं खराब भाषा’’ का इस्तेमाल करते रहते हैं ।

उन्होंने कथित तौर पर कहा कि मंत्री को इस बात के लिए आभारी होना चाहिए कि केवल अंडे का इस्तेमाल किया गया जो इस तरह के ‘असभ्य राजनेता’ से निपटने का एक ब्रिटिश तरीका था। अवामी मुस्लिम लीग की ब्रिटेन इकाई के अध्यक्ष सलीम शेख ने पाकिस्तानी मीडिया को बताया, ‘‘हमने देखा कि आसिफ खान एवं एक महिला इस हमले में शामिल हैं लेकिन दोनों मौके से भाग गए और उनकी इस शर्मनाक घटना का कोई वीडियो साक्ष्य नहीं है लेकिन अब दोनों ने सामने आ कर हमले का दावा किया है ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उनके बारे में पुलिस में रिपोर्ट करेंगे या नहीं, इसका निर्णय शेख राशिद अहमद से बातचीत के बाद किया जाएगा । राशिद को कथित तौर पर पिछले हफ्ते भी आलोचना का सामना करना पड़ा जब भारतीय उच्चायोग के बाहर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लंदन में भारत विरोधी प्रदर्शन में ब्रिटेन में रहते हुए उन्होंने हिस्सा नहीं लिया 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं